खेलगाजियाबाद

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

गाजियाबाद। दुर्गावती देवी सभागार विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आहूत हुई। समिति में आय के साधन बढ़ाये जाने पर विचार करते हुए जिम में स्विमिंग पूल के रजिस्ट्रेशन व आबकारी विभाग से शराब लाइसेंस पर धनराशि समिति के खाते में जमाई कराए जाने हेतु क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया गया। समिति के माध्यम से माह में एक बार जूनियर सब जूनियर बालक—बालिकाओं की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए तथा स्टेडियम परिसर में लगी हाईमास्ट लाईट को ठीक करने का कार्य नगर निगम गाजियाबाद को कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। दो हाईमास्ट लाईट हेतु सांसद के माध्यम से लगवाई जायें, इसके लिए क्रीड़ा अधिकारी को निवेदन करने हेतु निर्देशित किया गया। स्टेडियम में संचालित स्थानीय प्रशिक्षण शिवरों में उपयोग हेतु एथलीट, क्रिकेट, नेट बॉल, फुटबॉल एवं बॉक्सिंग खेल उपकरण की सुविधा उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। वर्ष में एक बार दिव्यांग बालक—बालिका खिलाड़ियों की प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रतिवर्ष दिसंबर माह में कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद गाजियाबाद में प्रचलित खेलों जैसे जूडो, कुश्ती के प्रशिक्षक रखे जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। स्टेडियम में एनसीईआरटी द्वारा बनाए गए बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल में संबंधित कार्य करने तथा हाल का आरक्षण शुल्क निर्धारित प्रति दो घंटा का 2000 निर्धारित किया गया। आगामी दिनों में मांग बढ़ने पर शुल्क पुन निर्धारित किए जाने की संभावना भी व्यक्त की गई तथा बैडमिंटन शौकिया खिलाड़ियों का शुल्क प्रति माह प्रति खिलाड़ी 500 समिति में जमा कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। स्टेडियम के खेल मैदान हेतु 300 मीटर पाइप की स्वीकृति प्रदान की गई तथा जनपद की तीनों तहसील स्तर पर समिति का गठन शीघ्र कराए जाने हेतु जिला युवा कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया।
स्टेडियम की पेट्रोल चालित ग्रास कटर मशीन के लिए पेट्रोल की व्यवस्था तथा प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु साउंड वह माइक सिस्टम दो सेट की स्वीकृति तथा स्टेडियम के स्विमिंग पूल में दो प्रशिक्षक महिला एवं पुरुष हेतु रखे जाने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई।
उपरोक्त के अतिरिक्त अध्यक्ष द्वारा सांसद निधि के माध्यम से स्टेडियम में दो फ्लड लाइट लगवाए जाने हेतु क्रीड़ाधिकारी को निर्देशित किया गया तथा कार्यालय हेतु एक कंप्यूटर सेट विद प्रिंटर एवं आॅपरेटर सहित तथा बैडमिंटन हॉल के लिए शू रैक लॉकर एवं पूरे स्टेडियम के लिए डस्टबिन कवर्ड आदि की व्यवस्था किए जाने हेतु भी क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया गया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि पप्पू पहलवान, डीएफओ ईशा तिवारी सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button