गाजियाबाद
अपर पुलिस उपायुक्त बनीं लिपि नगायच, की गई पिपिंग सेरेमनी

गाजियाबाद। सहायक पुलिस आयुक्त लिपि नगायच को पदोन्नति मिली है। वे अपर पुलिस उपायुक्त बन गई हैं यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली का सजीव प्रमाण है। पुलिस कमिश्नर जे. रविन्दर गौड़ एवं एडिशनल पुलिस कमिश्नर केशव कुमार चौधरी द्वारा पिपिंग सेरेमनी के दौरान रैंक प्रतीक अशोक स्तंभ लगाकर उन्हें सम्मानित किया गया, जो उनके उज्ज्वल सेवाकाल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हमें पूर्ण विश्वास है कि अपने नए पद पर भी लिपि नगायच अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस विभाग की गरिमा को और अधिक सशक्त करेंगी तथा जनसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगी।



