राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में इंदिरापुरम कराटे स्कूल की टीम ने जीता बेस्ट टीम रनर अप अवार्ड

नई दिल्ली। 3-4 जनवरी 2025 को तालकटोरा इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में इंदिरापुरम कराटे स्कूल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कराटे व आत्मरक्षा के महत्व को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, आंध्र प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के 750 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु और भार वर्ग में प्रतियोगिता में भाग लिया। इंदिरापुरम कराटे स्कूल की टीम ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कुल 54 पदक, 3 विशेष पुरस्कार तथा बेस्ट टीम रनर-अप ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में डॉ. दीक्षा दरबरी मुख्य कमिश्नर, आयकर विभाग तथा जीनत कुरैशी, कमिश्नर (ट्रेडिंग) ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र वितरित किए और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कराटे व आत्मरक्षा को बच्चों और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। पदक विजेताओं में प्रमुख से अग्रिम अरोड़ा व तुषार यादव (डबल गोल्ड), वैभावी पंत, काश्वी शर्मा, वैष्णवी यादव, यथार्थ खन्ना (गोल्ड व सिल्वर), देबांजित शाशमल (गोल्ड व ब्रॉन्ज), अर्शी, कर्ण सिंह रावत, देबोजित शाशमल (डबल सिल्वर), आद्विक सिंह पाल, कृष्णा चौहान, ख्याति गुप्ता, आश्रिया रावत, अनैशा गोयल, दीपांजित सस्मल, पी. अपान्वा कृष्णा, तुविक्ष पोसीना (डबल ब्रॉन्ज), पी. श्री वेदा कृति, सात्विक रावत, अधिराज सिंह, अद्विक गोयनका, जीवितेश बिष्ट, गौरव बिष्ट (गोल्ड व ब्रॉन्ज), ईवा गुप्ता, ऋतिक दास, रुद्र प्रताप कुश (सिल्वर व ब्रॉन्ज) सहित अन्य खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर इंदिरा पुरम कराटे स्कूल कोषाध्यक्ष एवं कोच नैना रावत ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि कराटे केवल खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा का सशक्त माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को कराटे एवं सेल्फ-डिफेंस प्रशिक्षण से जोड़ने की अपील की।



