गाजियाबाद

गाजियाबाद के प्रथम महापौर स्व. दिनेश चंद गर्ग की स्मृति में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित

  • विधायक संजीव शर्मा ने फिजियोथेरेपी सेंटर का किया उद्घाटन

गाजियाबाद। अमरकला हिंदी साहित्य मंच एवं जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में गाजियाबाद के प्रथम महापौर स्व. दिनेश चंद गर्ग की जयंती पर लोकसभा सांसद अतुल गर्ग के सानिध्य में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। साथ ही सीएसआर फंड के अंतर्गत गुडलक इंडिया लिमिटेड के सौजन्य से प्रस्तावित जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में दिनेश चंद्र गर्ग फिजियोथैरेपी सेंटर के रिनोवेशन कार्य का शिलान्यास सदर विधायक संजीव शर्मा ने सांसद अतुल गर्ग की उपस्थिति में किया।
इस अवसर पर फिजियोथैरेपी सेंटर के आयोजक मंडल में राजेंद्र मित्तल (मेदी वाले), वीरेंद्र कुमार, बाबा विपिन गर्ग, रविंद्र मित्तल, राजीव शर्मा, संजीव मित्तल, शरद शर्मा, आयुष मित्तल, यशवर्धन गुप्ता, अजय राठी एवं विशाल अग्रवाल उपस्थित रहे। वहीं मार्गदर्शक मंडल में जगत प्रकाश गर्ग एवं देशराज आहूजा का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम में आयोजक मंडल के सदस्य राजेंद्र मित्तल (मेदी वाले) ने जानकारी देते हुए बताया कि यह फिजियोथैरेपी सेंटर शहर के प्रथम महापौर स्वर्गीय दिनेश चंद्र गर्ग के आदर्शों पर कार्य करेगा। स्वर्गीय दिनेश चंद्र गर्ग ऐसी महान शख्सियत थे, जिन्होंने हमेशा सभी को साथ लेकर चलने का कार्य किया और अपना संपूर्ण जीवन समाज व देशहित में समर्पित किया। उन्होंने बताया कि फिजियोथैरेपी सेंटर में आधुनिक मशीनें स्थापित की जाएंगी तथा कुशल एवं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जाएगा। इस केंद्र के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को बहुत ही न्यूनतम शुल्क पर फिजियोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे विशेषकर जरूरतमंद लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी, महापौर सुनीता दयाल, वरिष्ठ भाजपा नेता पृथ्वी सिंह कसाना, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बलदेव राज शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा एवं वरिष्ठ कवि राज कौशिक ने स्व. दिनेश चंद गर्ग के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
कवि सम्मेलन के संयोजक डॉ. अजीत कुमार झा एवं नेहरू यूथ सेंटर अध्यक्ष राजेंद्र मित्तल मेंदी वाले ने अतिथियों का अभिनंदन किया। मंच अध्यक्ष वैभव पाराशर एवं उपाध्यक्ष सुभाष सिंह ने कवि राज कौशिक, बेबाक जौनपुरी, डॉ. अनिल बाजपेई, वैभव शर्मा, राधिका गुप्ता, सुनहरी लाल तुरंत एवं सुनीता छाबड़ा का सम्मान किया।
इस मौके पर पप्पू पहलवान, अनिल शर्मा, हरमीत बख्शी, अमरजीत बिड्डी, रामअवतार जिंदल, सौरभ यादव, डॉ. अतुल जैन, अमरदत्त शर्मा, अजय चौपड़ा, वीरेंद्र कुमार वीरों बाबा, संजीव मित्तल, सुनील गर्ग, पार्षद राजीव शर्मा, पार्षद नीरज गोयल, पार्षद पूनम सिंह, पार्षद संतोष सिंह राणा, यशवर्धन गुप्ता, एडवोकेट शरद शर्मा, अजय राठी, अंकुर गोयल, मनीष दीक्षित, विशाल अग्रवाल, वरुण चौधरी, वीरेंद्र कुमार कंडेरे, भूषण यादव एवं रविन्द्र मित्तल का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button