केआईईटी मानद विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ एडुविजन 5.0

गाजियाबाद। केआईईटी मानद विश्वविद्यालय ने इंडिया टीवी के सहयोग से एडुविजन 5.0 का सफल आयोजन किया। इस शैक्षणिक आयोजन में देशभर से 100 से अधिक शिक्षाविद्, स्कूल प्राचार्य एवं शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भाग लिया। दिल्ली, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा, नरेला, मेरठ, मलोट, बठिंडा, सहारनपुर, देहरादून, पहलगाम, बेतूल, संभल सहित अनेक शहरों से प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।
एडुविजन 5.0 का उद्देश्य स्कूल शिक्षा और कौशल-आधारित तकनीकी शिक्षा के बीच प्रभावी सेतु का निर्माण करना रहा। इस अवसर पर भाग लेने वाले शिक्षाविदों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित एवं अभिनंदित किया गया, जो कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण रहा।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा विषय ब्रिजिंग स्कूल टू स्किल: नेक्स्ट जेनरेशन के लिए तकनीकी शिक्षा के नए मार्ग पर आधारित पैनल चर्चा, जिसमें शिक्षा को उद्योग की आवश्यकताओं एवं भविष्य की तकनीकों से जोड़ने पर गहन विचार-विमर्श हुआ।
पैनल में लोकेश मेहरा (अमेजन वेब सर्विसेज), श्री नितिन सेठ (हेड झ्र ग्लोबल कंटेंट, वेशन डिजिटल), राहुल केसरवानी (मैनेजिंग डायरेक्टर, मेरठ सिटी स्कूल एवं वाइस प्रेसिडेंट, सहोदय प्रिंसिपल्स कॉम्प्लेक्स, मेरठ), बहारुल इस्लाम (प्रिंसिपल, रायन एडुनेशन, जयपुर), डॉ. विनीत शर्मा (डीन, सीएसई, काईट) एवं डॉ. रेखा कश्यप (डीन, सीएसई झ्र एआई एवं एआईएमएल, काईट) शामिल थे। इस पैनल चर्चा का संचालन डॉ. प्रीति चिटकारा, हेड पीआर एवं इंटरनेशनल रिलेशंस, काईट ने किया। कार्यक्रम में डॉ. मनोज गोयल (कार्यकारी निदेशक), डॉ. आदेश पांडेय (निदेशक एकेडमिक्स) एवं डॉ. अभिनव जुनेजा (निदेशक कॉरपोरेट संबंध और प्लेसमेंट केंद्र) सहित विश्वविद्यालय के सभी डीन एवं फंक्शनल हेड्स की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जितेंद्र कुमार यादव, निदेशक सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट, सीबीएसई ने सम्मानित अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वहीं, विनय सिंघल, मुख्य प्रौद्योगिकी प्लेसमेंट अधिकारी, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. मनोज गोयल, कार्यकारी निदेशक, काईट ने कहा, एडुविजन 5.0 स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा के बीच सार्थक संवाद का एक मजबूत मंच है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम शिक्षा को अधिक कौशल-आधारित, प्रासंगिक और भविष्य के अनुरूप बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। डॉ. आदेश पांडेय, निदेशक एकेडमिक्स, काईट ने अपने संबोधन में कहा कि आज की बदलती शैक्षणिक आवश्यकताओं में स्कूल से स्किल तक की यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण है। एडुविजन जैसे मंच नवाचार, अकादमिक सहयोग और भविष्य-उन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देते हैं। एडुविजन 5.0 का आयोजन पाई इंडिया टीवी के सहयोग से किया गया, जिसमें डॉ. हर्षवर्धन सिंह (चेयरमैन), डॉ. हरदीप सिंह (सीईओ) एवं संगीता रानी (कंट्री हेड) की विशेष भागीदारी रही। कार्यक्रम का आयोजन पीआर और अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग द्वारा किया गया, जो विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सहयोग, नवाचार एवं भविष्य-केंद्रित शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।





