जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी ने टीबी रोगियों को वितरित की पोषण पोटली

गाजियाबाद। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई के तत्वावधान में चल रहे टी. बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब गाजियाबाद आइडियल के सौजन्य से गाजियाबाद के संयुक्त जिला चिकित्सालय में जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. अनिल कुमार यादव की उपस्थिति में 50 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गईं। इस अवसर पर रेडक्रॉस सदस्य व रोटरी अध्यक्ष रो. रिपुल तायल ने सभी रोगियों को पौष्टिक भोजन लेने की सलाह दी और धूम्रपान व अन्य नशीली वस्तुओं के परहेज के लिए सचेत किया। सभापति सुभाष गुप्ता ने कार्यक्रम के प्रायोजक रो. मनिंदर सिंह का एक अंग वस्त्र ओढ़ाकर और पौधा देकर अभिनंदन किया। रेड क्रॉस और रोटरी के संयुक्त अभियान से सभी लाभार्थी खुश हुए। प्रवक्ता मनोज अग्रवाल ने बताया कि शीत लहर के कारण टी. बी. रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है और हम लक्ष्य के बिल्कुल नजदीक हैं। उन्होंने कहा, जब तक हमारा जनपद टी. बी. मुक्त नहीं होगा, हम चैन से नहीं बैठेंगे। चाहे इसके लिए जन जागरण ही क्यों न करना पड़े। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभापति सुभाष गुप्ता, मनोज अग्रवाल, राकेश गुप्ता, संजय यादव और टी. बी. विभाग के सभी कर्मियों का पूरा सहयोग मिला।



