ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल ने किया विंटर कार्निवाल का आयोजन


गाजियाबाद। रॉयल सिटी अच्छेजा स्थित ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल ने विंटर कार्निवाल का आयोजन किया गया। इस कार्निवल के मुख्य अतिथि लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक, शिक्षाविद राम दुलार यादव, स्कूल चेयरमैन राजीव गर्ग, स्कूल डायरेक्टर ज्योत्सना गर्ग, इंजीनियर संजीव अग्रवाल, डॉ. दिनेश कुमार, स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती पूनम सिंह आदि ने माँ सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करने के पश्चात फीता काटकर कार्निवल का शुभारंभ किया। कार्निवाल में स्कूल के छात्र, छात्राओं ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि राम दुलार ने बच्चों को कार्निवल की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी छात्र-छात्राओं ने बहुत मेहनत किया है। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम में भाग लेने से आपका मानसिक विकास में योगदान होता है। इसीलिए आपको आगे भी पूरी लगन से अपनी पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह के कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए।
स्कूल चैयरमेन राजीव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राइट फ्यूचर स्कूल हमेशा छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित करता रहेगा। डॉ. दिनेश कुमार, इंजीनियर संजीव अग्रवाल ने भी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी। स्कूल डायरेक्टर ज्योत्सना ने सभी अतिथियों को कार्निवल का अवलोकन कराया। कार्निवल में बच्चों ने साहित्य, कला, विज्ञान की अद्भुत प्रदर्शनी लगा कार्निवाल में दर्शकों को अपने-अपने कुशल कृति को अभिव्यक्त कर आत्म-विभोर कर दिया, छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये स्वादिष्ट व्यंजनों व्यंजन इडली-सांभर, दही भल्ले, गोलगप्पे, पावभाजी आदि का आनंद लिया। स्कूल प्रिंसिपल पूनम सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और भाग लेने वाले बच्चों के साथ ही सभी शिक्षिकाओं और अन्य स्टाफ का आभार व्यक्त किया।



