गाजियाबाद

स्वच्छ सुजल गाँव की कहानी-रेडियो की जुबानी, हिन्ट रेडियो ने स्कूली बच्चों को स्वच्छता के प्रति किया जागरुक

गाजियाबाद। हिन्ट रेडियो पर प्रसारित होने वाले विशेष कार्यक्रम स्वच्छ सुजल गाँव की कहानी-रेडियो की जुबानी के तहत हिन्ट रेडियो की टीम ने कैला भट्टा क्षेत्र स्थित कैलाशनगर में सर्वहितकारी जूनियर हाईस्कूल में बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया। स्कूली बच्चों को हिन्ट रेडियो पर प्रसारित किए गए एक एपिसोड को भी मौके पर ब्लूटूथ के माध्यम से सुनाया गया। उक्त एपिसोड का निर्माण हिन्ट रेडियो की स्टूडियो में ही किया। पात्रों के नाम अलग थे लेकिन उनकी आवाज हिन्ट रेडियो की टीम ही थी। उक्त एपिसोड में बताया गया कि किस तरह हम स्वस्थ गांव की परिकल्पना को हम साकार कर सकते हैं। इसके लिए जीवन में स्वच्छता को अपनाना होगा, स्वच्छ जल का सेवन करने के तरीके को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्र-छात्राओं ने ध्यान से उक्त कार्यक्रम को सुना और हिन्ट रेडियो की टीम से कुछ सवाल भी किए जिनका जवाब सुनकर बच्चों की जिज्ञासा शांत हुई। बच्चों ने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, नित जीवन में स्वच्छ पानी का उपयोग, खाना खाने से पहले व शोच के बाद साबुन से हाथ धोने की आदत तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प भी लिया। प्रधानाध्यापक शालिनी यादव ने हिन्ट रेडियो के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रेडियो जैसे सशक्त माध्यम के से बच्चों तक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश प्रभावी ढंग से पहुँचाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में जिम्मेदारी और स्वच्छता की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकों ने स्चिपूर्ण तरीके से भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button