गाजियाबाद

पूर्व एम्स प्रोफेसर डॉ. राजिंदर कुमार, यशोदा मेडिसिटी में बने न्यूरोसर्जरी के प्रिंसिपल डायरेक्टर

गाजियाबाद। दिल्ली एनसीआर के प्रमुख अस्पतालों में से एक, यशोदा मेडीसिटी ने प्रोफेसर डॉ. राजिंदर कुमार को यशोदा इंस्टीट्यूट आफ न्यूरोसाइंसेज में न्यूरोसर्जरी विभाग का प्रिंसिपल डायरेक्टर और यूनिट हेड बनाया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त न्यूरोसर्जन प्रोफेसर डॉ. कुमार के पास 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है और उन्होंने 7,000 से अधिक क्रैनियल और स्पाइनल सर्जरी कर रखी हैं। उन्होंने एम्स नई दिल्ली के साथ दो दशकों से अधिक समय तक कार्य करते हुए न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
प्रमुख संस्थानों में प्रशिक्षित प्रोफेसर डॉ. कुमार ने एम्स नई दिल्ली से पोस्टग्रेजुएशन किया है और वे यूनिवर्सिटी आफ आयोवा, यूएसए के फेलो हैं। इसके अलावा, उन्होंने एम्स्टर्डम स्थित एएमसी यूनिवर्सिटी में फंक्शनल न्यूरोसर्जरी, अमेरिका में गामा नाइफ रेडियोसर्जरी तथा यूरोप और अमेरिका में स्कल बेस एंडोस्कोपी में उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उनकी विशेषज्ञता फंक्शनल, वास्कुलर, स्कल बेस, एंडोस्कोपिक, स्पाइन और न्यूनतम इनवेसिव न्यूरोसर्जरी सहित कई जटिल न्यूरोसर्जिकल प्रक्रियाओं तक विस्तृत है। अकादमिक क्षेत्र में भी उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नल में न्यूरो-आॅन्कोलॉजी, बाल रोग न्यूरोसर्जरी, फंक्शनल और एंडोस्कोपिक न्यूरोसर्जरी सहित विभिन्न विषयों पर उनके कई शोध प्रकाशित हो चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने नवाचारी शल्य तकनीकों और उपकरणों के विकास में भी योगदान दिया है, जिससे इस क्षेत्र में निरंतर प्रगति संभव हुई है। यशोदा मेडिसिटी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पी.एन. अरोड़ा ने कहा कि हमें प्रोफेसर डॉ. राजिंदर कुमार का यशोदा मेडिसिटी में स्वागत करते हुए खुशी है। उनका अनुभव, ज्ञान और नेतृत्व हमारे न्यूरोसर्जरी विभाग को और मजबूत बनाने और मरीजों की बेहतर देखभाल में मदद करेगा। प्रोफेसर डॉ. राजिंदर कुमार ने कहा कि मुझे यशोदा मेडिसिटी से जुड़कर मरीज-केंद्रित देखभाल का हिस्सा बनने में बहुत खुशी हो रही है। न्यूरोसर्जरी में सटीकता और नई तकनीकों की जरूरत होती है और मैं अपने अनुभव से यहां मरीजों के परिणाम सुधारने और सर्जरी की गुणवत्ता बढ़ाने में योगदान देना चाहता हूँ। इस नई दायित्व के साथ, यशोदा मेडिसिटी दुनिया स्तर की तकनीकी-संचालित न्यूरोसर्जिकल देखभाल देने के अपने लक्ष्य को और मजबूत करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button