गाजियाबाद

आईआईटी जेईई परीक्षा के लिए एसीई-4 संस्थान के फाउंडर्स ने विद्यार्थियों को बताए सफलता के टिप्स

  • आरडीसी स्थित संस्थान में फाउंडर्स ने परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट्स, रिवीजन व समय प्रबंधन पर दिया जोर

गाजियाबाद। आईआईटी जेईई परीक्षा के लिए छात्रों को तैयारी कराने के लिए के लिए आरडीसी स्थित प्रतिष्ठित संस्थान एसीई-4 ने अपने बच्चो को जनवरी के अंतिम सप्ताह में निर्धारित परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट्स, रिवीजन व समय परबंधन पर विशेष जोर दिया। संस्थान के संस्थापक ने विद्यार्थियों के अभिभावकों से भी अनुरोध किया है कि वो अपने बच्चों को साहस और आत्मविश्वास के साथ, बिना भय या अनावश्यक दबाव के परीक्षा देने के लिए प्रेरित करें। घर का शांत, सहयोगात्मक और सकारात्मक वातावरण उनके आत्मविश्वास, एकाग्रता और भावनात्मक संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। साथ ही पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या उनकी समग्र सेहत और प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उन्होंने कहा कि एसीई-4 जो की अपनी विशिष्ट ऐकडेमिक डिलीवरी,अनुभवी अध्यापक व ट्रांसफॉर्मेशन व उत्कृष्ट जेईई परिणाम के लिए जाना जाता है। संस्थान ने अगले सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है,क्योंकि एसीई-3 में सिर्फ संस्थापक ही जेईई की क्लास लेते हैं इसलिए सीट सीमित हैं। एसीई-4 के फाउंडर्स ने बताया की उनके लिए हर बच्चा ट्रांसफॉर्म हो ये सबसे महत्वपूर्ण है और यही वजह है कि एसीई-4 सीमित बच्चों को ही पढ़ा रहा है। एसीई-4 के फाउंडर्स अखिलेश कुमार पाठक, शिरीन सक्सेना, विवेक कुमार व गणेश पांडे ने बच्चों को बताया कि आप सब धनात्मक एप्रोच के साथ एग्जाम के लिए आगे बढ़ो, उन्होंने बच्चों को एग्जाम के लिए बहुमूल्य सुझाव भी दिए। एसीई-4 ने क्लास 9,10,11,12,के एडमिशन शुरू कर दिए हैं। एसीई-4 बहुत ही अल्पावधि में अपने रिजल्ट्स व प्रैक्टिकल ट्रेनिंग एप्रोच से जेईई की तैयारी के लिए एक बहुत ही विश्वसनीय विकल्प बन चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button