गाजियाबाद

एम्स दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में आईटीएस के अध्यापकों एवं छात्रों को किया गया सम्मानित

गाजियाबाद। आईटीएस- द एजूकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आईटीएस फिजियोथेरेपी कॉलेज मुरादनगर के छात्रों ने 13 एवं 14 दिसंबर, 2025 को एम्स, नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। इस सम्मेलन में आईटीएस फिजियोथेरेपी कालेज के छात्रों ने रंगोली, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, फैशन शो एवं समूह नृत्य जैसी विविध प्रतियोगिताओं में सक्रिय सहभागिता की।
प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। सम्मेलन के दौरान संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. एम.थंगराज को शैक्षणिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए महत्वपूर्ण योगदान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं डॉ. दीपक त्यागी को उनके निरंतर शैक्षिणक प्रयासों एवं योगदान के लिए प्रशंसा पुरस्कार प्रदान किया गया। सम्मेलन की वैज्ञानिक प्रतियोगिता में डॉ. देवेश सेठ ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि डॉ. चारुस्मिता को सर्वश्रेष्ठ शिक्षाविद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
आईटीएस फिजियोथेरेपी कॉलेज नें नृत्य एवं फैशन शो में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त हिमांशु शाक्य ने चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितिय पुरस्कार तथा चेतन कुमार ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया। कार्यक्रम के पश्चात आईटीएस फिजियोथेरेपी कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. एम. थंगराज ने सभी छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की। संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र सेहरावत ने भी छात्रों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आईटीएस फिजियोथेरेपी कालेज के छात्र हमेशा ही अपनी प्रतिभा और अनुशासन से अलग पहचान बनाते हैं। आईटीएस- द एजूकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी उपलब्धियों की प्रशंसा की। प्रधानाचार्य डॉ. एम थंगराज ने बताया कि कॉलेज के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन एवं उनके परस्पर सहयोग से ही संस्थान एवं छात्र हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button