गाजियाबाद

सेहत सही-लाभ कई के तहत राजनगर यूपीएचसी पर टीकाकरण के बीच पहुंची हिन्ट रेडियो की टीम

गाजियाबाद। स्मार्ट के तत्वावधान में सेहत सही लाभ कई जागरुकता कार्यक्रम के तहत हिन्ट रेडियो की टीम राजनगर स्थित यूपीएचसी पर पहुंची जहां टीकाकरण किया जा रहा था। आशा बहन रजनी त्यागी द्वारा संजयनगर सेक्टर 23 के बी ब्लॉक से नवजात शिशुओं को टीका लगवाने के लिए पहले से ही शिशुओं के माता-पिताओं को सेंटर आने के लिए प्रेरित कर चुकी थीं। यही वजह थी कि सेंटर पर शिशुओं को टीका लगाने के लिए माताएं पहुंची थीं। दो दर्जन से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया गया। हिन्ट रेडियो की टीम ने एक नवजात शिशु के पिता से भी बात की। उन्होंने हिन्ट रेडियो को बताया कि राजनगर यूपीएचसी पर न केवल टीकाकरण की अच्छी सुविधा है बल्कि यहां आभा कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है। आशा बहन रजनी त्यागी ने हिन्ट रेडियो से अपने द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। हिन्ट रेडियो ने यहां टीकाकरण के लिए आए अभिभावकों को आयुष्मान भारत योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button