गाजियाबाद

आयकर विभाग करदाताओं के लिए 11 दिसंबर को करेगा विशेष संवाद सत्र का आयोजन

  • आईएमएस यूनिवर्सिटी में दोपहर ढाई बजे होगा कार्यक्रम आयोजित
  • करतादाताओं की समस्याओं पर होगी चर्चा एवं निवारण

गाजियाबाद। आयकर विभाग, गाजियाबाद, फेडरेशन आफ आल टैक्स बार एसोसिएशन्स आफ गाजियाबाद, मैन्युफैक्चरिंग एंड ट्रेड एसोसिएशन्स आफ गाजियाबाद, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, वेस्ट गाजियाबाद व अन्य सहयोगी व्यापारिक एवं व्यावसायिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में गाजियाबाद के प्रमुख व्यापारिक, औद्योगिक एवं चिकित्सा संगठनों के सहयोग से करदाताओं के लिए एक विशेष संवाद सत्र का आयोजन किया जायेगा। विशेष संवाद सत्र का विषय आयकर अधिनियम के अंतर्गत अनुपालन एवं करदाता सेवाएं रहेगा। यह आयोजन 11 दिसबर की दोपहर ढाई बजे आईएमएस गाजियाबाद यूनिवर्सिटी कोर्सेज कैंपस में किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, उत्तर प्रदेश (पश्चिम) एवं उत्तराखंड श्रीमती अपर्णा करण रहेंगी। इस आयोजन में विशेष रूप से मुख्य आयकर आयुक्त, गाजियाबाद देवेन्द्र कुमार गुप्ता, प्रधान आयकर आयुक्त, गाजियाबाद सुश्री दीपिका मित्तल, प्रधान आयकर आयुक्त (ओ. एस. डी./ प्रशासन), कानपुर शिवोदान सिंह भदौरिया तथा आयकर विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेंगे। इस आयोजन में गाजियाबाद के प्रमुख संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे। जिनमें सुनील गोयल, एडवोकेट, सीए डी.के. गोयल, सिविल डिफेन्स के चीफ वार्डन ललित जायसवाल, स्टील एंड ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अतुल जैन, इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के महासचिव संजीव सचदेवा, समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव गुप्ता, आईएमएस के मैनेजिंग ट्रस्टी राकेश छारिया,डॉ. पी.एन. चौधरी, आईएमए के सचिव डॉ. राहुल गुप्ता कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। संवाद सत्र में टीडीएस से संबंधित समस्त समस्याएँ एवं उनका समाधान, अग्रिम कर से जुड़े मुद्दे एवं अनुपालन, करदाताओं को उपलब्ध नवीनतम सेवाएँ एवं सुविधाएँ, समयबद्ध एवं शिकायत-मुक्त सेवाएँ सुनिश्चित करने हेतु विभाग द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। यह सत्र सभी व्यापारियों, उद्यमियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, टैक्स प्रैक्टिशनर्स, वकीलों, चिकित्सकों एवं समस्त करदाताओं के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button