गाजियाबाद
पूर्व सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री से की स्नेहशील भेंट

गाजियाबाद। पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के गाजिÞयाबाद आगमन पर हिंडन एयरपोर्ट पर शिष्टाचार भेंट की एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर चर्चा की। डॉ. अनिल अग्रवाल एवं उपमुख्यमंत्री गौतमबुद्धनगर लोकसभा से सांसद महेश शर्मा के माताजी के निधन उपरांत श्रद्धांजलि सभा में जुड़ने नोएडा पहुंचे थे। भेंट के दौरान डॉ. अनिल अग्रवाल के मीडिया सलाहकार एवं खाद्य निगम सदस्य राहुल गोयल एवं भाजपा कार्यकर्ता योगेश शर्मा मौजूद रहे।



