गाजियाबाद

निट्रा व रुमा देवी फाउंडेशन के बीच हुआ समझौता हस्ताक्षर

गाजियाबाद। निट्रा , गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) एवं ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान / रुमा देवी फाउंडेशन, बाड़मेर (राजस्थान) के मध्य आॅक (मिल्कवीड) की खेती, फल और फाइबर को लेकर एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किये गए। इस एमओयू पर निट्रा महानिदेशक डॉ एम एस परमार एवं जीवीसीएस की अध्यक्ष सुश्री रुमा देवी ने साइन किये. यह एम ओ यू 22-11-2025 को वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा निट्रा में किया गया आॅक की फसलों के निरीक्षण का अगला कदम है। उन्हीं की पहल पर इस समझौते को मूर्त रूप दिया गया है। सुश्री रूमा देवी नारी जगत की एक नामचीन हस्ती हैं जो राजस्थान के सुदूर इलाकों विशेषकर रेगिस्तानी इलाकों की आधी आबादी में आजीविका कमाने की चेतना भर चुकी हैं और इस कार्य हेतु इन्हें सन 2018 में नारी शक्ति पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा मैडम राजिविका (राजस्थान लिव्लिहूड मिशन) की वर्तमान में ब्रांड एमबेसडर हैं। साथ ही साथ और भी उपलब्धियां इनके नाम पर हैं। इनके इन्हीं प्रयासों को देखते हुए और मिल्क्वीड की फसल का रेगिस्तान में प्रसार करने के लिए मंत्री गिरिराज सिंह और इस परियोजना के पथ प्रदर्शक डॉ. एम एस परमार ने सुश्री रुमा देवी और उनके संगठन को इस परियोजना में जोड़ा है, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की और एक बढ़ता हुआ कदम साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button