रायल किडस स्कूल में 5 दिवसीय शिव महापुराण कथा महोत्सव का शुभारंभ

- लायंस क्लब के तत्वावधान में आयोजित की जा रही कथा
- सेक्टर-7 से निकाली गई कलश यात्रा

गाजियाबाद। लायंस क्लब गाजियाबाद हिंडन रिवर द्वारा 5 दिवसीय शिव महापुराण कथा महोत्सव का आयोजन 3 से 7 दिसम्बर तक दोपहर 2 बजे से सायं 5 बाजे तक रायल किड्स स्कूल प्रांगण आर 7/166-सेक्टर-7 गाजियाबाद में आयोजित किया जा रहा है। पंडित कमल नयन शास्त्री (श्री महाकाल नगरी उज्जैन )द्वारा प्रथम दिवस में कथा व्यास पीठ से देवराज ब्राह्मण एवं विदुग चंचुला प्रसंग पर बहुत ही सुंदर भाव से कथा का प्रवचन दिया। कथा प्रारंभ से पहले राजनगर सेक्टर-7 के पार्क सें कलश यात्रा सुबह11 बजे से राजनगर के विभिन्न मार्गो से होकर कथा स्थल पर विश्राम लिया। इस कथा का आयोजन कराने में लायन राजेश गर्ग, लायन रवि प्रकाश गुप्ता, लायन विजय गर्ग, लायन दीपक कुमार अग्रवाल , लायन अतुल भूषण, लायन रानू खट्टर , लायन आशु गुप्ता, लायन संजीव अरोड़ा, लायन शिखा, लायन देवेन्द्र मिश्रा, लायन सतेन्द्र बालियान, लायन राजीव बालियान, लायन गौरव अग्रवाल, लायन गौरव गोयल, लायन प्रदीप अग्रवाल, लायन विकास आनंद, लायन ललित मित्तल, लायन शुभम गर्ग का विशेष सहयोग रहा।



