गाजियाबाद

कोई भी दिव्यांगजन कमजोर नहीं, सही मार्गदर्शन और सहयोग की आवश्यकता: मयंक गोयल

  • विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों को वितरित किए गए कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण

गाजियाबाद। विश्व दिव्यांग दिवस पर विकास भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण व सहायक उपकरण वितरित किए गए। भाजपा के महानगर अध्यक्ष मंयक गोयल ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजनों को सदैव प्रोत्साहन देना चाहिए, ताकि वे सकारात्मक सोच के साथ अपने जीवन को नया और ऊँचा आयाम दे सकें। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे अनेक प्रेरक उदाहरण मौजूद हैं, जिन्होंने दिव्यांग होने के बावजूद अपने कार्यों से सबको आश्चर्यचकित किया है। कोई भी दिव्यांगजन कमजोर नहीं होता, उन्हें सिर्फ सही मार्गदर्शन और सहयोग की आवश्यकता होती है। दिव्यांग मॉनिटर विनोद गुप्ता, संजय,सुरेश, अनिल कुमार गौतम, तुलसी, सौरभ, ज्योत्सना, रवि राव, सुधाकर मिश्रा, शंकर लाल, राजकुमार, अमित, रजनी को सम्मानित किया।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने अवगत कराया कि दिव्यांगजनों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण यथा 10 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 30 व्हीलचेयर, 50 सेन्सर स्टीक, 22 जोड़ी वैशाखी, 10 एमआर किट, 15 ब्रेल किट, 22 ट्राईसाइकिल एवं 10 वाकर का वितरण एवं 52 दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह का वितरण किया गया। उक्त वितरण कार्यक्रम में प्रदीप कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button