आईटीएस कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया पी.जी-डे

- एमडीएस के सभी विद्यार्थियों ने लिया कार्यक्रम में भाग
- बड़ी संख्या में छात्रों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

गाजियाबाद। आई.टी.एस डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी एम.डी.एस पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिये पी.जी-डे का आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ शुरू हुआ, जिसमें सभी एम.डी.एस पाठ्यक्रम के 120 से अधिक छात्रों ने अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के सामने द्वीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रुप डांस, डुएट डांस, सोलो डांस, डुएट सिंगिंग, सोलो सिंगिंग, ग्रुप सिंगिंग, पोएट्री एवं फैशन शो जैसे कलर्चरल कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के एम.डी.एस के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर की शोभा आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा की गरिमामयी उपस्थिति ने बढ़ायी। उन्होंने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और छात्रों के प्रभावशाली प्रदर्शन की सराहना की। साथ ही संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल डॉ. देवी चरण शेट्टी के साथ-साथ डीन्स, सभी विभागों के एच.ओ.डी तथा दंत चिकित्सक उपस्थित रहे। अंत में प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा द्वारा सम्मानित किया गया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान संस्थान में एक उच्च स्तर की ऊर्जा और उत्साह का माहौल देखा गया। इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिये सभी प्रतिभागियों ने आई.टी.एस – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर. पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।



