गाजियाबादस्लाइडर

डीएम ने एसआईआर के कार्य में तेजी लाने एवं शत—प्रतिशत पूर्ण कराने कोे विभिन्न संगठनों के साथ की बैठक

गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में तेजी लाने एवं शत—प्रतिशत पूर्ण कराने के उद्देश्य से रेलवे कर्मचारी एवं व्यापारी संघ, निर्माण एजेंसी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, औद्योगिक संगठन, व्यापार मण्डल, बार एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, मीडिया एसोसिएशन सहित अन्य एसोसिएशन के अध्यक्षों/सचिवों के साथ बैठक की गयी, इस दौरान मीडिया ब्रीफिंग भी की गयी।
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा अवगत कराया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर भ्रमण कर निर्वाचकों को गणना प्रपत्र (एसआईआर फार्म) वितरित किये गये हैं, उक्त फार्म में पूर्ण विवरण भरकर सम्बन्धित बी.एल.ओ. को प्राप्त कराना है तथा पावती लेना ना भूलें। वर्तमान में निर्वाचकों से प्राप्त फार्मों के डिजिटाइजेशन का कार्य गतिमान है।
इस महत्वपूर्ण कार्य में आपसे अनुरोध है कि अपने संगठन के अन्तर्गत आने वाले बन्धुओं को अवगत कराने का कष्ट करें कि वह अपने अधीन एवं जानकारी में कार्य करने वाले कर्मचारियों को निर्देशित/जानकारी दें कि वह अपने गणना प्रपत्र (एसआईआर फार्म) में समुचित विवरण भरकर सम्बन्धित बी.एल.ओ. को उपलब्ध करा दें, यदि किसी निर्वाचक को गणना प्रपत्र (एसआईआर फार्म) प्राप्त नहीं हुआ है तो वह अपने बी.एल.ओ. से सम्पर्क कर प्राप्त कर लें और भरकर उसे वापस प्राप्त करा दें, जिससे मतदाता सूची के ड्राफ्ट रोल में नाम सम्मिलित हो सके। यदि किसी निर्वाचक द्वारा गणना प्रपत्र भरकर बी.एल.ओ. को उपलब्ध नहीं कराया जायेगा तो उक्त निर्वाचक का नाम मतदाता सूची के ड्राफ्ट रोल में आने से वंचित रह जायेगा। इस महत्वपूर्ण दायित्व में सभी जनपदवासियों के सहयोग की अपेक्षा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने इस अवसर पर जानकारी दी कि उनके एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, पांचों निर्वाचन रजिस्ट्रकरण अधिकारियों द्वारा जिन बीएलओं के द्वारा कार्य समय से पूरा ना होने की आशंका है उन 20—20 बीएलओ को गोद लिया गया है, जिससे उनके कार्यों में तेजी आ रही है।

निर्वाचक/मतदाता को गणना प्रपत्र प्राप्त ना होने का कारण
यदि किसी भी निर्वाचक/मतदाता को गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ है तो इसका कारण यह हो सकता हैं कि उनके द्वारा आवास बदला गया हो या ईपीक/मतदाता कार्ड पर दूसरा पता अंकित हो, जिस कारण उन्हें गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ है।

निर्वाचक/मतदाता को गणना प्रपत्र प्राप्त ना होने पर क्या करें
जिस निर्वाचक/मतदाता को गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ है वह यदि तहसील लोनी में निवासरत है तो वह तहसील लोनी में बने वीआरसी सेन्टर से गणना प्रपत्र प्राप्त कर सकता है। तहसील मोदीनगर वाले मोदीनगर तहसील में बने वीआरसी सेन्टर से गणना प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। यदि वह जनपद गाजियाबाद के सदर तहसील, साहिबाबाद, मुरादनगर या धौलाना क्षेत्र में निवास करते हैं तो वह अपना गणना प्रपत्र तहसील सदर में बने वीआरसी सेन्टर से प्राप्त कर सकते है।

विशेष जानकारी
भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट https://voters.eci.gov.in/ पर जाएं, उसके उपरान्त…

  1. 18+ के युवा—युवती फार्म—6 भरे और मतदाता/ईपीक कार्ड बनाने के लिए आवेदन करें।
  2. मतदाता सूची से नाम हटाने/डिलीट करवाने के लिए फार्म—7 भरें।
  3. मतदाता/ईपीक कार्ड में नवीनीकरण/अपडेट कराने के लिए फार्म—8 भरें।
  4. यदि आपको एसआईआर से सम्बंधित गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ है तो आप इस गणना प्रपत्र को आॅनलाईन भी भर सकते हैं।
  5. इसके साथ ही आप इस वेबसाईट से 2003 की मतदाता सूची, अपना ईपीक नम्बर सहित निर्वाचन से सम्बंधित अन्य दस्तावेज या जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
  6. इसके साथ ही आप टोल फ्री नम्बर—1950 पर कॉल करके या अपने विधानसभा के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिलाधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट या जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी की जनपदवासियों से अपील
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ ने कहा कि हम सभी एक ही लक्ष्य है और होना चाहिए कि किसी भी मतदाता/निर्वाचक का नाम मतदाता सूची से ना हटने पाएं, इसलिए जिन लोगों को जानकारी ना हो उन्हें जागरूक लोग जानकारी दें, गणना प्रपत्र को भरने में उनकी मदद करें और उन्हें शीघ्र ही भरे हुए गणना प्रपत्र को जमा कराने के लिए कहें, क्योंकि सभी कार्य समय से हो जाएंगें तो निर्वाचकों से प्राप्त फार्मों के डिजिटाइजेशन का कार्य भी समय से पूरा हो जायेगा। अत: मेरी आप सभी से अपील है कि मतदाताओं/निर्वाचकों को एसआरआर यानि विशेष गहन पुनरीक्षण के बारे में जागरूक करते हुए उनके गणना प्रपत्र भरवाने व जमा करवाने में सहायता करें। क्योंकि यह जरूरी नहीं है कि हर किसी को सभी चीजे मालूम हो, हर किसी को जागरूकता, जानकारी और सहायता की आवश्यकता होती है। इसलिए इस कार्य में पीछे ना हटें, अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button