शास्त्रीनगर में खुला टैक्नो ग्लोब आई टी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, ट्रेनिंग के बाद युवा पा सकेंगे नौकरी




गाजियाबाद। टैक्नो ग्लोब आई टी ट्रेंनिंग अकादमी का शुभारंभ शास्त्री नगर, गाजियाबाद में किया गया। अकादमी का मुख्य अतिथि राजयोगिनी बीके विमला दीदी (लोहिया नगर, सेवा केंद्र) ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सेंटर डायरेक्टर बी के संदीप चौहान ने बताया कि टैक्नो ग्लोब कंपनी 25 वर्ष से स्टूडेंट्स को क्वालिटी आईटी की ट्रेनिंग देकर उन्हें 100 प्रतिशत जॉब दे रही है जिसके कारण टैक्नोलॉजी कंपनी देश की अग्रणी कंपनियों में शामिल है। टैक्नो ग्लोब कंपनी बहुत तेजी से विस्तार कर रही है। आने वाले समय में टैक्नो ग्लोब सभी मेट्रो सिटीज के साथ-साथ तहसील, कस्बा, गांव स्तर पर भी अपने सेंटर खोलने जा रही है। कंपनी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में बहुत तेजी से विस्तार करने का है। इसलिए टैक्नो ग्लोब को आॅक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मोस्ट प्रोमेसिंग आई टी ट्रेंनिंग एकेडमी का अवार्ड भी दिया गया है। पूरे भारत में कंपनी के 100 से अधिक सेंटर्स मौजूद हैं जहां पर बहुत ही कम फीस में एडवांस एआई कोर्स कराए जा रहे हैं जिसमें डाटा साइंस, डाटा एनालिस्ट, डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, वेब डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग, साइबर सिक्योरिटी, सेलस्फोर्स, मशीन लर्निंग आदि कोर्स कॉरपोरेट ट्रेनर्स द्वारा कराए जा रहे हैं सभी कोर्सेज का कंटेंट लेटेस्ट कॉरपोरेट लेवल के अनुसार होता है जिससे स्टूडेंट को बड़ी से बड़ी आईटी कंपनी में अच्छी सैलरी पर हायर किया जाता है। सेंटर डायरेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि कंपनी सोशल सर्विस को भी ध्यान में रखते हुए पूरे देश में बहुत तेजी से विस्तार कर रही है आने वाले समय में और भी सेंटर्स कंपनी खोलने जा रही है इस अवसर पर हेड आॅफिस, जयपुर से अनिल चौधरी (सेंटर आॅडिटर), नकुल गुप्ता (मास्टर फ्रेंचाइजी दिल्ली, एनसीआर) विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित रहे। समापन पर मुख्य अतिथि राज योगिनी बीके विमला दीदी ने सेंटर डायरेक्टर, टैक्नो ग्लोब के वरिष्ठ पदाधिकारी और सभी छात्रों को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं और बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ आध्यात्मिकता को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाए तो जीवन में सफलता अवश्य मिलेगी। शहर के सैकड़ों लोगों ने इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उमंग उत्साह से सभी कोर्सेज के बारे में जानकारी ली और एडमिशन भी करवाये।



