आईटीएस गाजियाबाद में एमसीए पाठ्यक्रम की फ्रेशर्स पार्टी एसपरेंजा-2025 का भव्य आयोजन


गाजियाबाद। मोहननगर गाजियाबाद स्थित इंस्टीट्यूट आफ टैक्नोलॉजी एंड साइंस में मंगलवार को एमसीए पाठ्यक्रम के नव प्रवेशी छात्रों के लिए संस्था के द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा फ्रेशर्स पार्टी एसपरेंजा-2025 का भव्य आयोजन किया गया। आईटीएस समूह के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने अपने सन्देश में कहा कि हमारे नए एमसीए छात्रों के लिए आयोजित यह फ्रेशर्स पार्टी उनकी नई शुरूआत का उत्सव है। आईटीएस में हम हमेशा विद्यार्थियों को ऐसा वातावरण प्रदान करने का प्रयास करते हैं जहाँ वे शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और नवाचार की सोच विकसित कर सकें। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन आईटीएस, मोहननगर, गाजियाबाद के निदेशक डॉ. सुनील कुमार पांडेय, एमसीए पाठ्यक्रम की कोआर्डिनेटर प्रोफेसर स्मिता कंसल ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर आईटीएस समूह के चेयरमैन ने इस आयोजन के लिए हर्ष व्यक्त किया तथा नवागंतुकों को उनके सफल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। संस्थान के निदेशक डॉ. सुनील कुमार पांडेय ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्यक्रम नवप्रवेशी छात्रों को अपने वरिष्ठ सहपाठियों से मिलने एवं एक दूसरे को समझने तथा स्वस्थ टीम भावना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगो उन्होंने सभी छात्रों के उज्जवल तथा प्रकाशमय भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, फैशन शो, प्रतिभा प्रदर्शन तथा विभिन्न इंटरएक्टिव गतिविधियों ने पूरे आयोजन को उत्साहपूर्ण बना दिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और ऊर्जा से कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल की संस्तुति के आधार पर एमसीए प्रथम वर्ष के सौरभ बिराजी को मिस्टर फ्रेशर एवं उन्नति रस्तोगी को मिस फ्रेशर घोषित किया गया तथा वंश वशिष्ठ तथा अक्षिता शर्मा को मिस्टर ईव तथा मिस ईव के अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एमसीए पाठ्यक्रम के छात्र एवं संकाय सदस्य उपस्थित थे।



