भगवान के घर को भी नहीं छोड़ा, संजयनगर हनुमान मंदिर में तीसरी बार हुई चोरी

- दानपात्र तोड़कर ले गए हजारों की नकदी, पुलिस गश्त पर उठ रहे सवाल
गाजियाबाद। थाना मधुबम बापूधाम क्षेत्र के संजय नगर स्थित हनुमान मंदिर में तीन चोरों ने रात घुसकर मंदिर के तीन दान पत्र तोड़ दिए और सारा पैसा चुरा कर ले गए। सीसीटीवी कैमरे में कैद दृश्य के अनुसार, तीन चोर रात लगभग 12:00 के बाद दीवार फादंकर मंदिर में घुसे तथा दरवाजे की जाली तोड़कर दो लोग अंदर गए और दानपत्र तोड़ दिए। मंदिर में ही पड़े कपड़े में सारा पैसा बांधकर चोर ले गए। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि एक चोर मंदिर के बाहर लगे वाटर कूलर के पास पानी की बोतल लेकर पानी भरने के बहाने चौकीदारी करता हुआ खड़ा रहा। सारा दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष वीके अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में दान पत्र तोड़ने की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले 2022 में भी मंदिर का दान पत्र तोड़कर चोर 50 हजार से ज्यादा रुपये ले गए थे। जिसकी रिपोर्ट थाना मधुबन बापूधाम में की गई थी। आज तक न तो न तो चोर पकड़े गए और न ही मंदिर से चोरी हुआ पैसा मिल पाया।



