गाजियाबाद

एचआरआईटी विवि में तीन दिवसीय राइज इन इंडिया प्रदर्शनी के दूसरे दिन दर्शकों की उमड़ी भीड़

गाजियाबाद। एचआरआईटी विश्वविद्यालय में आयोजित राइज इन इंडिया प्रदर्शनी के दूसरे दिन का आयोजन शानदार रहा। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य भारत सरकार के ऐतिहासिक, प्रौद्योगिक,सांस्कृतिक और आर्थिक विकास को प्रदर्शित करना है। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी में छात्रों, शिक्षकों और आम जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न चित्र, मॉडल्स, और वीडियो प्रस्तुत किए गए, जो दर्शकों को भारत की उपलब्धि के बारे में गहराई से जानकारी प्रदान कर रहे थे। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण भारतीय संस्कृति और विज्ञान में भारत की ऐतिहासिक भूमिका थी, जिसे छात्रों और शिक्षकों द्वारा जीवंत तरीके से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। इस प्रदर्शनी का आयोजन हमारे देश की समृद्ध धरोहर और विकास को पूरी दुनिया के सामने लाने का एक प्रयास है। इस अवसर पर भारत सरकार के मनमोहक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए । राइज इन इंडिया” प्रदर्शनी न केवल छात्रों और युवाओं के लिए एक अद्भुत अवसर है, बल्कि यह विकसित भारत की समृद्ध तस्वीर और प्रौद्योगिकियों के योगदान को भी प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन अवसर है। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी, प्राइवेट स्कूल/ कॉलेजों के हजारों विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया । डीआरडीओ स्टॉल्स पर छात्रों ने काफी एडवांस टेक्नोलॉजी की जानकारी प्राप्त की, छात्रों के मध्य विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न स्कूलों में प्रतियोगिताएं कराई गई एवं प्रथम तीन विजेताओं को कुलाधिपति डॉ. अनिल अग्रवाल, कुलपति डॉ. डी. के. शर्मा द्वारा सर्टिफिकेट/ ट्रॉफी भी प्रदान की गई । इस प्रदर्शनी में एचआरआईटी विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों, और विभिन्न समुदायों के लोगों ने सक्रिय भागीदारी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button