गाजियाबाद

30 नवंबर तक पड़ोसियों के अधिकारों के प्रति जमात-ए-इस्लामी हिन्द करेगी जागरुक

  • एसआईआर को पड़ोसियों के अधिकार मुहिम से जोड़ने की अपील
  • पड़ोसियों की मदद करें और परेशानी आने पर मिलजुलकर करें समाधान

गाजियाबाद। जमात-ए-इस्लामी हिन्द, उत्तर प्रदेश (पश्चिम) ने आदर्श पड़ोसी, आदर्श समाज के आह्वान के साथ पड़ोसियों के अधिकार को लेकर दस दिवसीय मुहिम शुरू करने की घोषणा की है। यह मुहिस 21 नवम्बर से शुरू हुई है जो 30 नवम्बर तक जारी रहेगी। इस सम्बन्ध में संस्था के कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में पदाधिकारियों ने पूर्ण जानकारी दी। संस्था के सचिव वहाबुद्दीन तथा जिलाअध्यक्ष अमजद खान ने बताया कि कि इस्लाम में पड़ोसियों के अधिकारों क ो बड़ा महत्व दिया गया है। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा बारह राज्यों में क रायी जा रही एसआईआर को पड़ोसियों के अधिकार मुहिम से जोड़ते हुए क हा कि सभी लोग पड़ोस में रहने वालों की मदद करें और कोई भी परेशानी पेश आ रही हो तो उसका आपस में सहयोग क र समाधान करें। जमात के नगर अध्यक्ष मौहम्मद आसिम तथा क ार्यक्र म संयोजक डा.ए.आर. रहमानी ने बताया कि दस दिवसीय इस मुहिम में गाजियाबाद में सभी धर्मों के पड़ोसियों के साथ मीटिंग, चाय सभाएं, महिलाओं और युवाओं के लिए विशेष जागरुकता कार्यक्रम, मोहल्ले में सफाई अभियान, जागरुकता रैलियां तथा विभिन्न सांस्कृ तिक प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। प्रेसवार्ता में संस्था के सदस्य मास्टर मेहरू द्दीन, मोहम्मद इलियास, हाजी निसार, मीडिया प्रभारी सलाउददीन, रशीद अहमद, अशोक गुप्ता, संजय सिंह व अंकुर शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button