गाजियाबाद

आई.टी.एस डेन्टल कालेज में धूमधाम के साथ मनाया गया बाल दिवस, सप्ताह भर किए आयोजन

गाजियाबाद। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर हर साल 14 नवंबर को पूरे देश में मनाये जाने वाले बाल दिवस समारोह के अंतर्गत, आई.टी.एस डेन्टल कालेज, गाजियाबाद के पीडीऐट्रिक एण्ड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री विभाग द्वारा बाल दिवस सप्ताह 17 से 24 नवंबर, 2025 तक मनाया गया। इस आयोजन में 40 से अधिक स्कूलों के 3000 से अधिक बच्चों और 100 से अधिक शिक्षकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी विभिन्न विद्यालयों से आये छात्रों का मुफ्त में ओरल परिक्षण किया गया तथा दांतों के उपचार के उपायों से भी अवगत कराया गया। विभिन्न स्कूलों से आने वाले बच्चों को अपने दांत किस प्रकार स्वस्थ रख सकते है आदि से अवगत कराया गया तथा सभी बच्चों को प्रतिदिन दांतों को साफ रखने के बारे में भी बताया गया। इस सप्ताह के दौरान बच्चों के लिये संस्थान में नुक्कड़ नाटक, डीआईवाई हेंडक्राफ्ट, ग्लास पेंटिंग, रील मेकिंग, डेन्टल क्विज, टेबल क्लीनिक जैसी विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गई। विभिन्न गैर सरकारी संगठनों, नेत्रहीन स्कूलों और दिव्यांग बच्चों के लिये शिविर आयोजित किये गये। पीडीऐट्रिक एण्ड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री विभाग ने बच्चों को कक्षा में सर्वश्रेष्ठ और दर्द रहित दंत अनुभव प्रदान करने के लिए पहल की है तथा बच्चों को विभिन्न नवीनतम सुविधाएं प्रदान करने में सक्षम हुआ है। जिसमें लेजर ट्रीटमेंट, नाइट्रस-आॅक्साइड (लाफिंग गैस) सिडेशन, कम्प्यूटरीकृत एनेस्थीसिया, आदि है। बच्चों और किशोरों के लिए दंत चिकित्सा आज के समय में पूर्ण रूप से दर्द रहित है। विभाग मे बच्चों के लिए दांत मे मसाला भरना, दूध के दांतों की सफाई तथा कैप लगाना, जैसी अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। बच्चों को ब्रेसिज उपचार की आवश्यकता भी होती है, जोकि दंत चिकित्सक की राय के आधार पर बच्चों के लिए दोनो विकल्प विसीबल और इनविसीबल ब्रेसिज विभाग में शामिल है। इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिये सभी प्रतिभागियों ने आई.टी.एस – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button