आईटीएस कालेज आफ फार्मेसी में फ्रेशर्स पार्टी अभिव्यक्ति 2025 का शानदार आयोजन

- मिस्टर फ्रेशर का खिताब धैर्य तोमर और मिस फ्रेशर का खिताब पुन्याशा मोहंती को मिला

गाजियाबाद। आईटीएस द- एजुकेशन ग्रुप के आईटीएस कॉलेज आॅफ फार्मेसी में 21 नवम्बर, 2025 को प्रथम वर्ष के छात्रों के स्वागत हेतु फ्रेशर्स पार्टी (अभिव्यक्ति -2025) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का घोष अपने आप पर विश्वास रखें – यही आपकी शुरूआत है लिया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. आरपी चढ्डा चेयरमैन, अर्पित चढ्डा वाइस चेयरमैन एवं डॉ. एम थंगराजन, अतिथि ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं राष्ट्रगान के साथ किया। इस अवसर पर आईटीएस द- एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चढ्डा ने नवप्रेशित विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने की प्रेरणा दी एंव वाइस चेयरमैन अर्पित चढ्डा ने तकनीकी शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि संस्कार युक्त शिक्षा ही विद्यार्थियों को जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंचाती है। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आईटीएस कालेज आॅफ फार्मेसी के निदेशक डॉ. एस सदीश कुमार ने कहा कि फार्मेसी प्रोफेशन में विजय प्राप्त करने के लिए, धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ अपनी दौड़ जारी रखें।
डॉ. एम थंगराजन, प्राचार्य, आईटीएस कॉलेज आफ फिजियोथेरेपी ने छात्रों का स्वागत किया और बी. फार्म प्रथम वर्ष के छात्रों को आईटीएस परिवार में शामिल होने पर बधाई दी। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने का प्रयास करें। फ्रेशर्स पार्टी के दौरान विद्यार्थियों ने सोलो डांस, ग्रुप डांस, फैशन रैंप वॉक, सिंगिंग, कविता पाठ एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में जूनियर्स का सीनियर्स द्वारा स्वागत उत्साह के साथ किया गया तथा एक पारिवारिक वातावरण की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिनमें छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का अंत एक डीजे प्रोग्राम के द्वारा हुआ, जिसमें छात्रों ने खूब धमाल मचाया। मनोरंजन और मस्ती से भरे इस कार्यक्रम का संचालन इति चौहान, प्रीति, एवं मौमिता बर्मन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में मिस्टर फ्रेशर का खिताब धैर्य तोमर और मिस फ्रेशर का खिताब पुन्याशा मोहंती को प्रदान किया गया। साथ ही मिस्टर चार्मिंग पुष्कर शर्मा, मिस चार्मिंग सलोनी चौहान को चुना गया।
इस सफल आयोजन में फार्मेसी विभाग के समस्त शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई तथा सभी छात्रों ने इस कार्यक्रम के आयोजन को कराने के लिए चेयरमैन तथा वाइस चेयरमैन को धन्यवाद दिया।




