अध्यात्मगाजियाबाद

श्याम सेवा परिवार ट्रस्ट 15 नवंबर को धूमधाम से मनाएगा अपना वार्षिक उत्सव

  • श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण रहेगा कार्यक्रम
  • श्याम बाबा का शुकराना भजन संध्या का होगा आयोजन

गाजियाबाद। श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अपना वार्षिक उत्सव भव्य रूप से मनाने जा रहा है। प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान संस्था के मीडिया प्रभारी डॉ. सौरभ जायसवाल ने बताया कि यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण रहेगा। संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार गर्ग ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह उत्सव 15 नवम्बर 2025 (शनिवार) को शाम 7:00 बजे से घंटाघर रामलीला मैदान, गाजियाबाद में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में महंत नारायण गिरी, महंत गिरीशानंद, महंत मछंदर पुरी, सुरेश चंद्र गुप्ता (पहाड़गंज, दिल्ली) का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम में श्याम बाबा का शुकराना भजन संध्या आयोजित की जाएगी, जिसमें विश्वविख्यात भजन गायिका ब्रज रस अनुरागी साध्वी पूर्णिमा (पूनम दीदी) अपने मधुर भजनों से वातावरण को श्याममय करेंगी। उनके साथ भजन गायक मोना मेहता (फतेहाबाद), सुशील गौतम (दिल्ली) तथा संदीप मस्ताना (कानपुर) अपनी प्रस्तुति देंगे। संस्था द्वारा बताया गया कि बाबा श्याम के लिए एक विशाल एवं आकर्षक पंडाल का निर्माण कोलकाता के विशेष कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। बाबा का विशेष स्वरूप निर्मित किया जाएगा, जिसे दुर्लभ पुष्पों से सजाया जाएगा। कार्यक्रम में 56 प्रकार के भोग, इत्र वर्षा तथा सभी श्याम भक्तों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है। संस्थान के महामंत्री पुलकित सिंघल ने बताया कि 14 नवम्बर 2025, शाम 6:30 बजे से
बाबा श्याम की मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन भी घंटाघर रामलीला मैदान में किया जाएगा। उन्होंने सभी श्याम प्रेमियों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बाबा श्याम के दर्शन एवं आशीर्वाद का लाभ प्राप्त करें। प्रेसवार्ता में प्रवीण गुप्ता, संतराम यादव, नवनीत अग्रवाल, के.के. स्वामी, अजय शर्मा, अश्विनी खूंगर, अनिल चौधरी, रविंद्र कुमार, प्रदीप शर्मा, अतुल मित्तल सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button