खेल

उत्तराखंड के रजत जयंती महोत्सव पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न

  • युवाओं में दिखा खेलों के प्रति उत्साह
    गाजियाबाद। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रताप विहार में स्थानीय युवाओं द्वारा एक भव्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखण्ड के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया, जिन्होंने राज्य निर्माण में अपना अमूल्य योगदान और बलिदान दिया। इस आयोजन के कार्यक्रम संयोजक नितेश भट्ट तथा सह संयोजक सूरज मेहता रहे। कार्यक्रम के संरक्षक अमित पोखरियाल, राहुल रावत एवं अजय, रंजीत रावत के नेतृत्व में यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। प्रारंभ में प्रथम पुरस्कार 11,000 और द्वितीय पुरस्कार 5,100 निर्धारित थे, जिन्हें खिलाड़ियों के उत्साह को देखते हुए क्रमश: 21,000 और 7,100 कर दिया गया। फाइनल मुकाबला प्रताप विहार क्लब (होम ग्राउंड) और आनंद क्लब, इंदिरापुरम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में प्रताप विहार क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का ताज अपने नाम किया। विजेता टीम को विधायक द्वारा ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। मैदान पर युवाओं का उत्साह देखने लायक था, पूरे कार्यक्रम में उमंग और भाईचारे का वातावरण बना रहा। यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभा को मंच देने का माध्यम बनी बल्कि उत्तराखण्डी समाज की एकता और संगठनशीलता का भी प्रतीक रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button