गाजियाबादस्लाइडर

व्यक्ति एक-प्रेरणाएँ अनेक पुस्तक का भव्य विमोचन समारोह सम्पन्न

गाजियाबाद। हिंट मीडिया समूह के संस्थापक एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व. श्री विजय सेखरी जी की स्मृति में लिखित पुस्तक व्यक्ति एक-प्रेरणाएँ अनेक का भव्य विमोचन समारोह मंगलवार को एच.एल.एम. कॉलेज, मेरठ रोड, गाजियाबाद में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंच पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में सुनील शर्मा (कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार), अतुल गर्ग (सांसद), संजीव शर्मा (विधायक), नसीम जैदी (भूतपूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत सरकार), वी.के. शेखर (से.नि. डीआईजी), त्रिलोक त्यागी (राष्ट्रीय महासचिव, रालोद), आशु वर्मा (पूर्व महापौर, गाजियाबाद), डॉ. जी.पी. गर्ग (सेवानिवृत्त निदेशक, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार), एन.के. धूपर (संस्थापक निदेशक, जयपुरिया इंस्टीट्यूट), तथा वरिष्ठ पत्रकार सुरेश नीरव, प्रदीप माथुर, गोपाल मिश्र, शिक्षाविद गुरजीत सिंह हंसपाल, जिला ओलंपिक संघ के महासचिव नरेन्द्र शर्मा आादि शामिल रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. श्री विजय सेखरी जी के पत्रकारिता, समाज सेवा और जनसरोकारों के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि वे सच्चे अर्थों में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकार थे, जिनका जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। पुस्तक के लेखक कमल सेखरी ने कहा कि यह कृति उनके पिता की स्मृतियों और आदर्शों को जीवंत रखने का एक प्रयास है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार सलामत मियाँ ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सामंत सेखरी (निदेशक, हिंट मीडिया समूह) ने किया। इस अवसर पर कम्युनिटी रेडियो एसोसिएशन और पंजाबी संगठन द्वारा कमल सेखरी को सम्मानित किया गया। समारोह में शहर के कई शिक्षाविद, पत्रकार, समाजसेवी व हिंट परिवार के वर्तमान व पूर्व सहयोगी तथा हिंट इंस्टीट्यूट आफ मास कम्युनिकेशन के अनेक पूर्व छात्र भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को पुस्तक की प्रति भेंट की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button