नेहरू वर्ल्ड स्कूल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई युवा संसद आइडियाज एंड एक्शन

- आवाज युवाओं की, दिशा परिवर्तन की

गाजियाबाद। नेहरू वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद ने आवाज फाउंडेशन के सहयोग से दो दिवसीय युवा संसद, आइडियाज एंड एक्शन का भव्य आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराना, विचार-विमर्श की संस्कृति को प्रोत्साहित करना तथा नेतृत्व एवं अभिव्यक्ति कौशल को सशक्त बनाना था। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक डॉ. अरुणाभ सिंह एवं कार्यकारी प्रमुख सुश्रीसुसन होम्स द्वारा किया गया। दोनों ने अपने संबोधन में युवाओं को विचारशील नागरिक बनने तथा अपने विचारों को रचनात्मक कार्यों में परिवर्तित करने के लिए प्रेरित किया।
इस आयोजन का संचालन विद्यालय के विद्याथी नेतृत्व दल द्वारा किया गया जिसमें सेक्रेटरी-जनरल श्रीकृष्णा नारंग, डेप्युटी सेक्रेटरी जनरल सुश्री अनवीस बरवाल तथा डायरेक्टर जनरल विश्वम दीक्षित ने नेतृत्व संभाला। इनके साथ यूएसजी हॉस्पिटैलिटी सक्षम जैन, यूएसजी लॉजिस्टिक्स तविशी कौशिक, यूएसजी डेलीगेट अफेयर्स साइना शर्मा और यूएसजी मार्केटिंग एवं कल्चरल अफेयर्स सुश्री वर्निका ने अपनी-अपनी भूमिकाओं में उत्कृष्ट समन्वय और आयोजन कुशलता का परिचय दिया। इन सभी छात्र नेताओं ने इस कार्यक्रम को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
युवा संसद में लोकसभा संविधान सभा तथा प्रेस जैसी समितियों का गठन किया गया। जिनमे ंविद्यार्थियों ने प्रतिनिधि बनकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विषयों पर सारगर्भित चर्चा और विचार-विमर्श किया।
समापन समारोह में विजेताओं की घोषणा की गई तथा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों की उत्कृष्ट वक्तृत्वकला अनुसंधान क्षमता और नेतृत्व कौशल की सराहना की गई। समारोह का समापन प्रधानाचार्या सुश्री मंजुला सिंह द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, आयोजन समिति और आवाज फाउंडेशन के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए युवाओं को समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। आइडियाज एंड एक्शन युवा संसद ने विद्यालय की उस दृष्टि को साकार किया जिसमें प्रत्येक विद्यार्थी का विचारशील, जिम्मेदार और सक्रिय नागरिक के रूप में सशक्त करने का संकल्प निहित है।



