गाजियाबाद

विकास संघर्ष समिति ने प्रदूषण मुक्ति हेतु किया यज्ञ

  • कूड़े का पहाड़ हटने का संकल्प पूर्ण होने पर कराया दाढ़ी मुंडन संस्कार

गाजियाबाद। पाइप लाइन रोड पर डंपिंग ग्राउंड के विरोध में चले लंबे आंदोलन के बाद मिली सफलता को लेकर जहां विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने दाड़ी मुंडन कराया वहीं दीपावली पर्व पर पटाखों से हुए प्रदूषण से मुक्ति के लिए यज्ञ का आयोजन किया। गांव मकरेड़ा के पंचायत घर पर आर्य समाज मकरेड़ा एवं विकास संघर्ष समिति गाजियाबाद के संयुक्त तत्वावधान में ये दोनों कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सबसे पहले दीपावली पर्व पर हुए भारी प्रदूषण से मुक्ति हेतु सैकड़ों ग्रामीणों के द्वारा 1100 मन्त्रों के साथ सुबह आठ बजे से 11 बजे तक सामूहिक यज्ञ श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी मकरेड़ा के महन्त स्वामी मुकेशानंद गिरी के सानिध्य एवं ग्राम प्रधान कृष्ण देव आर्य ब्रहमत्व में किया गया। यज्ञ के यजमान विकास संघर्ष समिति के सचिव सलेक भईया रहे। यज्ञ स्थल पर उपस्थित प्रत्येक गांववासी ने 11 आहुति देकर प्रदूषित वातावरण को शुद्ध करने में अहम योगदान दिया। इस यज्ञ में यज्ञपाल शास्त्री, धनपाल सिंह डेढ़ा, मास्टर रूपचन्द निमेश, बीर सिंह बिधूड़ी, प्रेमचंद, रणवीर पहलवान, दयाराम, कैलाश प्रजापति, राजसिंह पंडित, छत्रपाल सिंह, सतवीर सिंह, कर्मवीर फौजी, केसी खारी, जिले सिंह, बृजपाल सिंह पाल, प्रमोद सेकेटरी , जयवीर खारी, बबली मैनेजर, महिपाल सरदाना, अनिल चौधरी, बृजपाल सिंह निमेश, आर्य ललित खारी, आर्य हरीश खारी, प्रवीन पहलवान, योगेन्द्र खारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय आदि शामिल रहे।
सामूहिक यज्ञ के उपरांत आर्य हरीश खारी के द्वारा प्रस्तुत किये गये ईश्वर महिमा के एक भजन ने सभी को भाव विभोर कर दिया। तदोपरांत नवीन ब्रह्मचारी, आर्य आयुष भारद्वाज एवं आर्य हरीश खारी के द्वारा ग्यारह गांवों से पहुंचे समिति प्रतिनिधियों ने समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी आजाद सिंह के नेतृत्व में 121 गायत्री मंत्र की आहुतियां प्रदान कराने के बाद दाढ़ी मुंडन संस्कार प्रारंभ किया गया।
बता दें कि गत वर्ष 25 सितंबर 2024 को पाइप लाईन रोड पर डम्पिग ग्राउंड के विरोध में कई वर्षों से चल रहे आंदोलन के अन्तर्गत शुरू हुए सात दिवसीय यज्ञ के प्रथम दिवस ( 25/9/2025) विकास संघर्ष समिति गाजियाबाद के सचिव सलेक भईया के द्वारा संकल्प लिया गया था कि हम दाढ़ी तब तक नहीं कटायेंगे जब तक पाइप लाईन रोड (मकरेडा/भिक्कनपुर) डम्पिग ग्राउंड पर नगर निगम गाजियाबाद द्वारा कूड़ा डम्प किया जाना बन्द नहीं कर दिया जाता है। गत पांच जुलाई 2025 से उक्त स्थल पर गाजियाबाद नगर निगम द्वारा कूड़ा डम्प किया जाना बन्द कर दिया गया, उसके उपरांत 11 जुलाई 2025 से आन्दोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी गई, उसके बाद आन्दोलन में सहयोग करने वाली ग्रामीण जनता, सहयोग करने वाले सभी संगठनों, शासन-प्रशासन, एवं जनप्रतिनिधियों सहित प्रेस प्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आंदोलन के बाद मिली सफलता से पूरी तरह सन्तुष्ट होने के बाद ठीक 391 दिन बाद उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में तेजराम प्रधान, आर्य रामनिवास यादव, शिवराज सिंह त्यागी, बूटन त्यागी, सुनील प्रधान, के.के त्यागी, सूरज मुनि त्यागी, सतेन्द्र चौधरी, मास्टर प्रवीन त्यागी, तरुण कसाना, डॉ. योगराज त्यागी आदि ने आहुति प्रदान कर सहयोग किया। समिति के द्वारा क्षेत्रीय ग्रामीण समस्याओं पर चर्चा के लिए शीघ्र ही एक बैठक का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button