गाजियाबाद

संभव जनसुनवाई में निगम अधिकारियों ने की निस्तारण की कार्यवाही

गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार संभव जनसुनवाई का आयोजन निगम मुख्यालय में अधिकारियों द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें सहायक नगर आयुक्त पल्लवी सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एस के राय, प्रभारी प्रकाश आश कुमार,जोनल प्रभारी विजयनगर अमरनाथ, सहायक अभियंता जल शेषमणि यादव व अन्य टीम उपस्थित रही, जिनके द्वारा जन समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण के लिए कार्यवाही की गई।
संभव के अंतर्गत चार संदर्भ प्राप्त हुए जिसमें जल संबंधित एक संदर्भ निर्माण संबंधित एक संदर्भ तथा स्वास्थ्य विभाग संबंधित दो संदर्भ प्राप्त हुए जिसमें उपस्थित अधिकारियों की टीम में तत्काल कार्यवाही कराई, नंदग्राम ई ब्लॉक में पानी की पाइपलाइन से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई जिस पर जलकल विभाग टीम को मौके पर भेज कर कार्यवाही कराई गई, सीताराम बाजार वार्ड संख्या 88 से रोड मरम्मत की शिकायत प्राप्त हुई निर्माण विभाग टीम को शिकायत भेज कर कार्यवाही के लिए बताया गया’ संभव में प्राप्त संदर्भों पर अविलंब कार्यवाही नगर आयुक्त के निर्देशन में जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button