गाजियाबाद

आर.के.जी.आई.टी. गाजियाबाद में बीबीए एवं बीसीए छात्रों के लिए फ्रेशर्स पार्टी का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट आफ टैक्नोलॉजी गाजियाबाद में बीबीए एवं बीसीए विभागों के नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत हेतु भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। समारोह में वरिष्ठ छात्रों ने नए विद्यार्थियों का स्वागत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, गायन एवं फैशन शो के माध्यम से किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में संस्थान के अध्यक्ष एवं एमएलसी दिनेश गोयल, उपाध्यक्ष अक्षत गोयल, सलाहकार लक्ष्मण प्रसाद, कार्यकारी निदेशक डॉ. डी.के. चौहान, निदेशक डॉ. बी.सी. शर्मा, डीन छात्र कल्याण एच.जी. गर्ग, प्राचार्य बीबीए/बीसीए डॉ. शिवानी त्यागी, प्राचार्य कॉलेज आॅफ फार्मेसी डॉ. मोनिका सचदेवा, डीन पुनीत चंद श्रीवास्तव और सभी विभाग के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। फैशन शो एवं टैलेंट राउंड मुख्य आकर्षण रहे, जिनमें बीबीए और बीसीए प्रथम वर्ष के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल द्वारा मिस्टर फ्रेशर का खिताब [आदित्य गुप्ता] (बी.सी.ए विभाग) को तथा मिस फ्रेशर का खिताब [आशिता रॉयल] (बी.बी.ए विभाग) को प्रदान किया गया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह और ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए संस्थान के अध्यक्ष दिनेश गोयल ने छात्रों को मेहनत और ईमानदारी से अपने जीवन में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। उपाध्यक्ष अक्षत गोयल ने कहा कि फ्रेशर्स पार्टी जैसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मीयता और आपसी सहयोग की भावना को प्रबल करते हैं। निदेशक डॉ. बी.सी. शर्मा एवं कार्यकारी निदेशक डॉ. डी.के. चौहान ने भी छात्रों को प्रेरित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का संचालन छात्र गतिविधि परिषद के आकाश राजपूत, अनु धमीजा, निधि गुप्ता, रश्मि गौतम, लुबना सैफी, दीपशिखा, वैशाली,दिशा बैसला ने किया .आयोजन समिति के सदस्यो में डॉ. प्रतीक, निमित गुप्ता, गुरप्रीत कौर, ईशा जैन, नागेंद्र गौर, वाणी त्यागी, मेघना अरोड़ा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस भव्य स्वागत समारोह ने नवप्रेशित छात्रो में कॉलेज के प्रति लगाव और आत्मविश्वास बढ़ाने का काम किया. बीबीए एवं बीसीए छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और कॉलेज जीवन की शानदार शुरूआत करने का अवसर प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button