खेल

इंदिरापुरम कराटे स्कूल के खिलाड़ियों ने नेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप में लहराया परचम

गाजियाबाद। वसुंधरा सेक्टर-15, गाजियाबाद में 9वीं सुकाई-कप नेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप 2025 का भव्य आयोजन शोतोरियू यूनिक कराटे एसोसिएशन इंडिया एवं इंदिरापुरम कराटे स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इंदिरापुरम कराटे स्कूल के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि इंदिरापुरम से 41 खिलाड़ियों ने सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्गों में भाग लिया। खिलाड़ियों ने कराटे के तीन प्रमुख इवेंट्स— काता, कुमिते एवं ओपन फाइट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 83 पदक जीतकर उत्तर प्रदेश राज्य का नाम गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ने सर्वाधिक पदक जीतकर प्रथम स्थान, दिल्ली ने द्वितीय स्थान तथा मध्य प्रदेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि राजा रमन खन्ना एवं विशिष्ट अतिथि प्रेरिका भंडारी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर एवं बेस्ट फाइटर अवार्ड विजेताओं को नकद धनराशि एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में रेफरी एवं जज के रूप में दिनेश कोहली, दिलीप कश्यप, अफजल खान, अधिराज विकल, आध्या भंडारी एवं ईश्वर दास ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कुमिते इवेंट परिणाम इस प्रकार रहे

गोल्ड मेडल विजेता:
आध्या भंडारी, दिपांजित सासमल, पुर्वित गुरियान, मलय पंत, कृष्णा चौहान, तुषार यादव, अनायशा गोयल, वैभवी पंत, वैष्णवी यादव, श्री वेदा कुरुथी ।

सिल्वर मेडल विजेता:
आदि शुक्ला, देबांजित सासमल, कर्ण सिंह रावत, अधिराज सिंह, रुद्र प्रताप कुश, गौरव बिष्ट, आकाश वर्मा, ईवा गुप्ता, आश्रिया रावत, काशवी शर्मा, अनुज्ञा शर्मा, मृदुल दास, अप्लव कृष्णा शर्मा ।

ब्रॉन्ज मेडल विजेता:
आयांश राज सिंह, तुविक्ष पोसिना, रुद्र शर्मा, सात्विक रावत, प्रणव मिश्रा, अद्विक गोयनका, यथार्थ खन्ना, अग्रिम अरोडा, जीवितेश बिष्ट, कविश यादव, देविक गोयल, रितिक दास, देबोजित सासमल, अर्शी, ख्याति गुप्ता और प्रीशा दवे ।

काता इवेंट परिणाम:

गोल्ड मेडल विजेता:
आध्या भंडारी, आदि शुक्ला, आयांश राज सिंह, मलय पंत, कर्ण सिंह रावत, अद्विक गोयनका, कृष्णा चौहान और रूद्र प्रताप कुश ।

सिल्वर मेडल विजेता:
ईवा गुप्ता, अर्शी, ख्याति गुप्ता, अनैशा गोयल, काशवी शर्मा, वैष्णवी यादव, अनुज्ञा शर्मा, गौरव बिष्ट, आकाश वर्मा, तुषार यादव, देबांजित सासमल, तुविक्ष पोसिना, सात्विक रावत, प्रणव मिश्रा, अधिराज सिंह, अग्रिम अरोडा, देविक गोयल, रितिक दास, जीवितेश बिष्ट ।

ब्रॉन्ज मेडल विजेता:
श्री वेदा कुरुथी, वैभवी पंत, रुद्र शर्मा, दिपांजित सासमल, पुर्वित गुरियान, यथार्थ खन्ना, कविश यादव, मृदुल दास, पी. अप्लव कृष्णा शर्मा और देबोजित सासमल इस शानदार उपलब्धि पर इंदिरापुरम कराटे स्कूल के कोचों पुष्पेंद्र सिंह रावत एवं नैना रावत एवं अभिभावकों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button