
गाजियाबाद। भाजपा द्वार आशा विद्यालय में दिव्यांगों के लिए सांसद खेल महोत्सव बनाया गया। जिस में विशेष बच्चों ने भाग लिया। महोत्सव का शुभारंभ भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने गुब्बारों को हवा में छोड़ कर लिया। प्रारंभ में मूकबधिर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए साथ ही मूकबधिर बच्चों ने देश भक्ति संगीत पर नाच कर प्रशंसा लूटी, चूंकि मूकबधिर सुन नहीं सकते हैं फिर भी संगीत के वाइब्रेशन को महसूस करके वो बहुत सुंदर थिरके। इस अवसर पर सुनील बंसल ने अपने संबोधन में बताया कि सांसद खेल महोत्सव एक खेल आयोजन है जो युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देता है और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए फिटनेस को प्रोत्साहित करता है। यह पारंपरिक खेलों के साथ-साथ आधुनिक खेलों को भी बढ़ावा देता है और प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का मौका देता है। सांसद अतुल गर्ग ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में खेल संस्कृति, टीम वर्क और नेतृत्व का विकास करना और फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देना है। खिलाड़ियों ने स्कूल बैंड पर मार्च पास्ट निकला। सभी स्पेशल बच्चों ने अपने अपने खेलों में उम्दा प्रदर्शन किया।
महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, सांसद खेल महोत्सव के सयोजक पप्पू पहलवान, विधान सभा संयोजक अनुज मित्तल, सह संयोजक हरमीत बक्शी, सीडीओ अभिनव गोपाल, आशा विद्यालय की प्रधानाचार्य मोहनी सैमसन, अध्यापक अंकुर पाठक, दिव्य दुबे, अंशुल चौहान, अभिषेक धनुख, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल मेंदी वालों का विशेष सहयोग रहा। सुनील बंसल का स्वागत करने में प्रमुख रूप से सांसद अतुल गर्ग, महापौर सुनीता दयाल, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक नंद किशोर गुर्जर, विधायक संजीव शर्मा, अनिल अग्रवाल, डॉक्टर रमेश चंद तोमर, पूर्व मेयर आशु वर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा, विजय मोहन, पृथ्वी सिंह, पूर्व मेयर आशा शर्मा, पिलखुवा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन विभु बंसल, खोड़ा नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन रीना भाटी रहे। साथ ही प्रमुख रूप से महेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, हातम सिंह नागर, मंडल अध्यक्ष महिम गुप्ता, वरुण नागर, पार्षद नीरज गोयल, विनिल दत्त, अभिषेक चौधरी, देव नारायण शर्मा, ओम प्रकाश ओढ, पवन शर्मा आदि ने प्रमुख रूप से उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।






