गाजियाबाद

आरकेजीआईटीएम में उत्सव-ए-दीवाली 2025 का आयोजन

गाजियाबाद। राजकुमार गोयल इन्स्टीट्यूट आफ टैक्नोलोजी एंड मैनेजमेन्ट गाजियाबाद में शनिवार को मन्थन उत्सव-ए-दीवाली 2025 का आयोजन हुआ। इस अवसर पर संस्थान के छात्र एवं छात्राओं ने रंगोली प्रतिस्पर्धा एवं टैलेंट राउन्ड का आयोजन किया। छात्र एवं छात्राओं की शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का आयोजन मन्थन: द फोर्टे के तत्वावधान में हुआ। अक्षित गुप्ता, जितेष, शुभांगम, वैभव, आर्य, रिया, अंशिका अवन्या, पूजा, कशिश, सगुन, अनुराग और आर्यन आदि ने इस कार्यक्रम को आयोजित किया। उपस्थित फैकल्टी मेम्बर्स ने छात्र एवं छात्राओं का भरपूर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अन्त में निदेशक डॉ. राकेश गोयल ने विजयी छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कार देकर सभी छात्र एवं छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में संस्थान की डीन प्रो. मनोरमा शर्मा, डॉ. आभा वत्स, डॉ. राशी सक्सेना एवं सभी फैकल्टी मेंम्बर्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button