विश्व आर्थराइटिस-डे एवं विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस पर 6 अक्टूबर से आईटीएस में होगा विशेष कैंप

गाजियाबाद। आईटीएस फिजियोथेरेपी कॉलेज, मुरादनगर के फिजियोथेरेपी ओपीडी में 6 से 11 अक्टूबर, 2025 तक विश्व आर्थराइटिस दिवस एवं विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस के अवसर पर विशेष फिजियोथेरेपी कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य मरीजों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें गुणवत्तापूर्ण फिजियोथेरेपी सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर संस्थान द्वारा समाजहित में विशेष छूट की घोषणा की गई है। कैम्प के दौरान सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित रोगियों, अर्थराइटिस रोगियों तथा वृद्ध रोगियों को फिजियोथेरेपी सेवाओं पर 30 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें और समाज में फिजियोथेरेपी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके। इस तरह के कैम्प न केवल रोगियों के शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद करते हैं, बल्कि समाज में फिजियोथेरेपी और रिहैबिलिटेशन की अहमियत को भी बढ़ावा देते है। आईटीएस-द एजूकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा और वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के प्रयासों से ऐसे सामाजिक हितकारी कार्यक्रमों का आयोजन संभव हो पाया है। उनके नेतृत्व में संस्थान लगातार समाज के स्वास्थ्य कल्याण के लिए पहल करता रहा है, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इस कैम्प से मरीजों को न केवल उपचार सुविधा मिलेगी, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य सुधार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी मिलेगा, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।



