
गाजियाबाद। स्मार्ट के तत्वावधान कम्यूनिटी रेडियो एसोसिएशन द्वारा आयोजित सेहत सही-लाभ कई कार्यक्रम के तहत हिन्ट रेडियो द्वारा टीबी उन्मूलन को लेकर विजयनगर स्थित टीबी सेंटर वन पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जागरुकता के इस कार्यक्रम में पोषण माह के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और लोगों से पौष्टिक आहार लेने का आह्वान किया गया। टीबी मुक्त गाजियाबाद में सभी को अपना अमूल्य योगदान देने की अपील की गई। जागरुकता के इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के अलावा कई टीबी रोगियों ने भाग लिया। टीबी सेंटर के लैब टैक्नीशियन व डाट सेंटर प्रभारी ने हिन्ट रेडियो के इस जागरुकता कार्यक्रम की सराहना की और ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहने की अपील की। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार नीरज राजपूत, एडवोकेट सुदीप शाहू, नरेश शर्मा,अशोक कुमार, गौतम सिंह, मुन्ना सिंह, उमेश कुमार, नरेश कुमार, प्रदीप कुमार, दीपक कुमार, प्रेम कुमार, देवेन्द्र कुमार, बाबू, मीना त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।



