गाजियाबाद

राज्यमन्त्री नरेन्द्र कश्यप से सिक्ख मिशन ने की शिष्टाचार भेंट

  • सिक्ख गुरुओं के जीवन से मानवता की सेवा की भावना जागृत होती है: कश्यप

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ प्रबंध अधीन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब के उतर प्रदेश सिख मिशन के प्रभारी सरदार बृजपाल सिंह व गाजियाबाद सिख समाज के वरिष्ठ समाज सेवी एवं अल्प संख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सरदार एस पी सिंह के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग नरेंद्र कश्यप से उनके गाजियाबाद निवास पर मुलाकात कर श्री गुरु तेगबहादर साहिब जी के 350वें शहीदी शताब्दी को समर्पित गुरु तेग बहादुर साहिब के नाम पर गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ और गाजियाबाद में अपनी निधि से यादगारी स्मृति द्वार बनवाने के लिए अनुरोध पत्र दिया। जिस पर राज्यमंत्री ने श्री गुरु तेगबहादर साहिब जी के नाम पर यादगारी स्मृति द्वार शीघ्र ही बनवाने का विश्वास दिलाया। नरेंद्र कश्यप ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने बलिदान देकर भारत में हिन्दू धर्म की रक्षा की थी, उनके जीवन से हम सभी को मानवता के पथ पर चलने की प्रेरणा मिलती है। श्री बृजपाल सिंह ने नरेंद्र कश्यप से 5 नवंबर 25 को गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार तहसील चौपला उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ में श्री गुरु नानक देव जी के गुरु पर्व एवं श्री तेगबहादर साहिब जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी एवं भाई दियाला जी के 350 वर्षीय शहीदी शताब्दी को समर्पित करवाए जा रहे महान गुरमति समागम में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भी दिया। सरदार एस पी सिंह ने बताया कि केंद्र व प्रदेश की सरकारों द्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वें शहीदी दिवस को बड़ी ही श्रद्धा भाव के साथ समाज में एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया जा रहा है।इस मौके पर गाजियाबाद के प्रमुख समाज सेवी सरदार रविंदर सिंह जोली , सरदार गगन सिंह अरोड़ा, सरदार धर्मेंद्र सिंह सोहल, एवं जसविंदर सिंह अनिल सिंह यूपी सिख मिशन हापुड़ हाजर रहे। उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ की तरफ से माननीय मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी को सचखंड श्री हरमंदिर साहिब श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब स्वर्ण मंदिर की एक फोटो शाल और प्रसाद भेंट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button