गाजियाबाद

आईटीएस मोहननगर ने आर.पी. सिंह को भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ता नियुक्त होने पर दी बधाई

गाजियाबाद। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर. पी. सिंह को भारतीय क्रिकेट टीम का चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर आई टी एस गाजियाबाद ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित हैं। आर. पी. सिंह संस्थान में पूर्व में आयोजित इंटर-स्कूल क्विज प्रतियोगिता क्विज व्हिज-2017 के अवसर पर पधारे थे और अपने अनुभव व विचारों से उन्होंने हमारे विद्यार्थियों को प्रेरित और प्रोत्साहित किया था। भारतीय क्रिकेट में एक तेज गेंदबाज के रूप में उनका शानदार योगदान रहा है और अब चयनकर्ता के रूप में उनकी नई भूमिका, हमारे विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। श्री आर पी सिंह जी का व्यक्तित्व और उनकी उपलब्धि नई युवा पीढ़ी एवं खेल जगत के लिए एक मिशाल है। हमारी शुभ कामना है कि उनके नेतृत्व में खेल जगत के लिए और नए गौरवशाली कीर्तिमान स्थापित हो। आई.टी.एस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर पी चड्ढा ने श्री सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। आई टी एस – द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने उन्हें बधाई दी और भारतीय क्रिकेट के उज्जवल भविष्य के निर्माण में उनकी सफलता की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button