गाजियाबाद

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने सभी मंडलों में चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान

  • पर्यावरण सुरक्षा को समर्पित पौधारोपण कार्यक्रम

गाजियाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में महानगर के सभी मंडलों और बूथों पर बड़े पैमाने पर 10 हजार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर पौधारोपण को पर्यावरण सुरक्षा और हरित भारत अभियान के प्रतीक के रूप में देखा गया। पौधारोपण के दौरान मयंक गोयल ने कहा, ह्लपंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जीवन भर समाज और राष्ट्र की सेवा को सर्वोपरि माना। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर आज हमने पर्यावरण संरक्षण के इस महत्वपूर्ण कदम को अंजाम दिया। हर पौधा हमारे जीवन और भविष्य के लिए एक नई दिशा है। इस अवसर पर, मयंक गोयल ने गांधीनगर मंडल में भाजपा परिवार के सदस्यों के साथ भी पौधारोपण किया और ह्यपेड़ मां के नामह्ण समर्पित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एक महान विचारक और समाज सुधारक थे, जिन्होंने ह्यएकात्म मानववादह्ण और ह्यअंत्योदयह्ण के सिद्धांतों को भारतीय राजनीति और समाज सेवा में उतारा। उनके विचार आज भी हमें समाज, राष्ट्र और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाते हैं। इस कार्यक्रम में महानगर के सभी मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button