शिक्षा

…और जब कक्षा 8 की छात्रा हिमांशी बनी एक दिवसीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

गाजियाबाद। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत बेटियों को सशक्त बनाने तथा उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रजापुर की कक्षा 8 की मेधावी छात्रा हिमांशी ने एक दिवसीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का दायित्व संभालकर विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में सभी को गर्व का अनुभव कराया। कार्यक्रम के दौरान हिमांशी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर बैठकर न केवल प्रशासनिक कार्यों की जानकारी प्राप्त की, बल्कि अधिकारियों एवं शिक्षकों से संवाद भी स्थापित किया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, छात्राओं की प्रगति, शिक्षा की गुणवत्ता और स्वच्छता से संबंधित विषयों की समीक्षा करते हुए छात्राओं को और अधिक मेहनत से पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय की अन्य छात्राओं में भी अपार उत्साह देखने को मिला। बालिकाओं ने इस अनुभव से यह संदेश लिया कि मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी ऊँचा पद प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय परिवार एवं स्थानीय समुदाय ने हिमांशी को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button