गाजियाबाद

40 वर्षों के अनुभव के साथ बेलटन ने वाशिंग मशीन की नई ‘बॉस सीरीज’ को बाजार में उतारा

नई दिल्ली। भारत के प्रतिष्ठित घरेलू उपकरण ब्रांड बेलटन ने अपने 40 वर्षों के अनुभव और उपभोक्ता विश्वास के साथ आज वाशिंग मशीन की नई ‘बॉस सीरीज’ को बाजार में उतारा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “दाम कम, दम ज्यादा” के प्रेरणादायक स्लोगन से प्रेरित होकर तैयार की गई इस सीरीज के तहत 6 नए मॉडल्स लॉन्च किए गए हैं। इस अवसर पर पश्चिमी दिल्ली स्थित जिÞओन बैंक्वेट में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बेलटन के एमडी श्री सुनील भाटिया, पिता जी श्री विजय भाटिया, बेटी सुश्री पलक भाटिया, बेलटन की टीम के सदस्य एवं कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। बेलटन की यह नई सीरीज उच्च गुणवत्ता, ऊर्जा दक्षता और टिकाऊपन का संगम है। इन वाशिंग मशीनों में कम बिजली की खपत के साथ बेहतर परफॉर्मेंस देने की क्षमता है, और साथ ही इन पर 5 साल की वॉश मोटर वारंटी दी जा रही है। कंपनी के प्रबंध निदेशक सुनील भाटिया ने बताया बॉस सीरीज न सिर्फ पर्यावरण-अनुकूल है बल्कि यह ऊर्जा बचत के सरकारी मानकों के अनुरूप भी है। बेलटन हमेशा से ऐसे उत्पादों पर काम करता आया है जो भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सटीकता, गुणवत्ता और सुविधा प्रदान करें। उन्होंने आगे बताया कि बेलटन पिछले चार दशकों से ऐसे उपकरणों का निर्माण कर रहा है जो उपभोक्ताओं की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और खुशहाल बनाते हैं। इस सीरीज के साथ ब्रांड ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है।बेलटन न केवल वाशिंग मशीन, बल्कि घरेलू उपकरणों जैसे गीजर और कूलर के क्षेत्र में भी नवाचार व गुणवत्ता के साथ अग्रणी बना हुआ है। आगामी वर्षों में कंपनी कई नई उत्पाद श्रृंखलाएं भी पेश करने जा रही है, इंडस्ट्रियल कूलर की भी नई डिजाइन तैयार की जा रही हैं, जो ग्राहकों की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की जाएँगी। यह लॉन्चिंग बेलटन के उस वादे को दोहराती है कि वह विश्वास, गुणवत्ता और नवाचार के आधार पर हर भारतीय घर में खुशियाँ, आराम और दक्षता लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button