आरकेजीआईटी में फ्रेशर्स पार्टी आरम्भ-2025 का किया गया शानदार आयोजन


गाजियाबाद। राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट आफ टैक्नोलॉजी गाजियाबाद में फ्रेशर्स पार्टी ‘आरंभ -2025’ का भव्य आयोजन किया गया। इस स्वागत कार्यक्रम में द्वितीय वर्ष के छात्रों ने नव-प्रवेशित छात्रों का स्वागत धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ किया। संस्थान के वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल ने दीप प्रज्जवलित कर रंगारंग कार्यक्रम आरंभ-2025 को प्रारम्भ किया। तत्पश्चात छात्राओं ने नृत्य द्वारा सरस्वती व गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी। ग्रुप एडवाइजर डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी.के. चौहान, डायरेक्टर डॉ. बी.सी. शर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर एच जी गर्ग, स्टूडेंट एक्टिविटी काउंसिल के चेयरमैन आलोक त्यागी व बी.टेक. फर्स्ट ईयर के एचओडी डॉ. राजेश मिश्रा ने नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें कॉलेज में विभिन्न सुविधाओं, एकेडमिक करिकुलम व रूल्स एंड रेगुलेशंस के बारे में विस्तृत जानकारी दी और छात्र छात्राओं को कालेज में अध्ययन के साथ-साथ विभिन्न कल्चरल व टेक्निकल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में आरकेजी ग्रुप के वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को आरकेजीआईटी कॉलेज को अपने करियर संस्थान के लिए चुनने के लिए बधाई दी व उन्हे विश्वास दिलाया कि यह संस्थान छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करेगा। आरम्भ -2025 के दौरान स्टूडेंट्स काउंसिल एक्टिविटी की वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया गया। परिचय समारोह में द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने नव -प्रवेशित छात्र-छात्राओं को उपहार देकर स्वागत किया। प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित आडियंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। रैंप वॉक, ग्रुप डांस, सोलो डांस, सोलो सिंगिंग, डुएट सिंगिंग, स्किट, मिमिक्री, स्ट्रीट प्ले, शायरी, कविता पाठ, मैड शो इत्यादि की प्रस्तुती शानदार रही। कार्यक्रम में नकुल चौहान को मिस्टर फ्रेशर्स व तान्या जैन को मिस फ्रेशर्स चुना गया। मिस्टर बेस्ट वॉक श्रेयांश, मिस बेस्ट वॉक- मानवी शर्मा, मिस्टर फोटोजेनिक- अभिनव चौहान, मिस फोटोजेनिक -खुशी तिवारी, मिस्टर टैलेंटेड- युग्म चौधरी, मिस टैलेंटेड- स्नेहा डागर को चुना गया। कार्यक्रम का संचालन ‘स्टूडेंट एक्टिविटी काउंसिल’ की मुख्य कन्वीनर प्रिया शर्मा व को-कन्वीनर मानस त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में एंकरिंग डॉ. राजेश शर्मा व डॉ. ऋतु शर्मा ने की। आयोजन समिति के सदस्यों में विकास त्यागी, डॉ. नीना शर्मा, डॉ. संजीव गोयल, डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. मनोज मंगल, डॉ. संजय सिंह, डॉ अमित शर्मा आदि का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में डीन एकेडमिक डॉ. आर. के. यादव, डीन ईआईआई डॉ. पुनीत चंद्र श्रीवास्तव, डीन एक्रीडिटेशन डॉ. रामेन्द्र सिंह , प्रिंसिपल कॉलेज आफ फामेर्सी डॉ मोनिका सचदेवा व बीसीए कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. शिवानी त्यागी व सभी विभागों के एचओडी उपस्थित रहे।



