
गाजियाबाद। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आगामी खेल महोत्सव को लेकर गुरुवार को सांसद अतुल गर्ग खेल समिति के संयोजक पप्पू पहलवान, विपिन गोयल, बृजेश खिलाड़ी तथा राजेंद्र मित्तल के साथ पहुंचे। इस अवसर पर सांसद अतुल गर्ग ने औपचारिक रूप से खेल महोत्सव में आमंत्रण दिया और कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में ऊर्जा, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने खेल समिति के प्रयासों की सराहना की और अधिक से अधिक लोगों से इसमें भाग लेने की अपील की। खेल समिति के संयोजक पप्पू पहलवान ने बताया कि यह महोत्सव खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देगा और खेलों के माध्यम से समाज में भाईचारे का संदेश जाएगा। यह खेल महोत्सव महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में बड़े उत्साह और धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।



