राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में नई स्वास्थ्य सुविधा का हुआ शुभारंभ

  • 6 नए आईसीयू एवं वेंटीलेटर बेड की स्थापना की गई
    गाजियाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने एमएमजी अस्पताल पहुँच कर आईसीयू सुविधा से लैस 6 कमरे जनता को सौंपे। बीएल वर्मा ने इन कमरों का विधिवत मंत्रों के उच्चारण के बीच उद्धाटन किया वही वार्ड में जाकर मरीजों के हलचल जाने तथा सभी को फलों के पैकेट वितरित किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन होने पर उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि सभी लोग अपना जन्मदिन केक काटकर मनाते हैं हम सभी लोग मोदी जी का जन्मदिन सेवा करके बनाएंगे सभी को अपने हाथों से पेड़ लगाना है तथा उसकी सेवा करनी है। आज महानगर में तीन हजार से अधिक युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ब्लड डोनेट करेंगे। इस अवसर पर सांसद अतुल गर्ग ने बताया कि अब केवल 550 रुपये के खर्च पर आवश्यक व्यक्ति को ये कमरा मिल सकेगा। अब गरीब लोगों को आईसीयू के लिए प्राइवेट अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे बहुत ही कम पैसे में गरीब अपना इलाज करा सकेंगे। इस कार्य में उद्योगपति विपिन गर्ग (गुड लक वालों ) का भी सहयोग रहा। विधायक संजीव शर्मा ने मंच का संचालन करते हुए कहा कि जल्दी ही अस्पताल में और अधिक आधुनिक सुविधा मिलेंगे। नई बिल्डिंग बनने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस अवसर पर आज जन्म लेने वाले प्रत्येक शिशु को 500 तथा उनकी माता को भी 500 नगद उपहार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त सभी माता को बेबी किट एवं डायपर का पैकेट भी भेंट किया गया। इस अवसर पर महन्त नारायण गिरी, महापौर सुनीत दयाल, मंत्री सुनील शर्मा, विधायक नंद किशोर गुर्जर, एमएलसी दिनेश गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल मेंदी वाले, सुशील गौतम, पार्षद राजीव शर्मा, पार्षद नीरज गोयल, पार्षद उदित मोहन, पार्षद देव नारायण, गोपाल अग्रवाल, संजीव मित्तल, रेनू चंदेला, मोनिका पंडित, अनिल कल्याणी सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय निवासी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button