गाजियाबाद

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने चलाया स्वच्छता अभियान

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बुधवार को गाजियाबाद में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर दिन की शुरूआत की। उन्होंने सेक्टर-23 स्थित महर्षि कश्यप पार्क में पहुंचकर महर्षि कश्यप की विशाल प्रतिमा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर की सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोग, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
मूर्ति की सफाई और पार्क में झाड़ू लगाने के बाद मंत्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह पूरे देश में स्वच्छ भारत मिशन को एक जनांदोलन का रूप दिया है, वह सदियों तक याद किया जाएगा। स्वच्छता केवल सफाई का अभियान नहीं बल्कि स्वास्थ्य, संस्कार और समाज के विकास से जुड़ा संकल्प है। स्वच्छता कार्यक्रम के बाद मंत्री नरेंद्र कश्यप अपने आवास स्थित कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में शामिल हुए। यहां पर उन्होंने आने वाले लोगों से संवाद करते हुए अपील की कि हर नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर समाजहित में कोई न कोई कार्य अवश्य करे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सदैव देश और जनता की चिंता करते हैं। उनके जन्मदिवस पर अगर हम समाज के लिए कोई छोटा सा भी योगदान देते हैं, तो यह उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा होगा। चाहे वह किसी गरीब की मदद करना हो, किसी बीमार की सेवा करना हो या फिर पर्यावरण और स्वच्छता से जुड़ा कार्य, हर नागरिक को आज संकल्प लेना चाहिए। मंत्री कश्यप के नेतृत्व में हुए स्वच्छता अभियान में मौजूद भाजपा कार्यकतार्ओं और स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के दीघार्यु और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में प्रधानमंत्री के विकास कार्यों और उनकी प्रेरणा से समाजसेवा के प्रति जागरूकता का संदेश दिखाई दिया। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन के साथ-साथ समाज सेवा, गरीब कल्याण और राष्ट्रहित को हमेशा प्राथमिकता दी है। आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि समाज की चिंता करेंगे और दूसरों की मदद में हमेशा आगे रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button