पीएम मोदी के 75वें जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़े का आयोजन, लगाया रक्तदान शिविर


गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा महानगर द्वारा एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व और मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी के संयोजन में वेडिंग विला, पांडव नगर (डायमंड फ्लाईओवर के पास) आयोजित हुआ। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया। इस दौरान विकलांगों को साइकिल रिक्शा, कान की मशीन,हाथ की छड़ी, बेल्ट सहित लगभग 155 यूनिट ब्लड दिया गया। बी.एल. संतोष ने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। आज का यह रक्तदान शिविर न केवल जरूरतमंदों को जीवनदान देगा बल्कि समाज में जनजागरण का संदेश भी प्रसारित करेगा।
विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत यह शिविर समाज के प्रति भाजपा की संवेदनशीलता का उदाहरण है। इस अवसर पर सांसद अतुल गर्ग, विधायक संजीव शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व महापौर आशा शर्मा, ब्लॉक प्रमुख राहुल चौधरी डैनी, नीरज त्यागी, राहुल गोयल, राहुल तोमर, गजेन्द्र चौहान, विपिन चौधरी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा पदाधिकारी विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



