अध्यात्म

जैन मेले में बच्चों ने विज्ञान के आकर्षक मॉडल सजाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड में जैन युवा क्लब द्वारा आयोजित जैन मेला 2025 में बच्चों ने विज्ञान के आकर्षक मॉडल सजाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के मॉडल की उपस्थित लोगों का ध्यान अपनी ओर खीचा। सभी उपस्थित माननीय गणमान्य लोगों ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों की तारीफ की। संस्था के संयोजक गौरव जैन ने कहा कि इस प्रकार के मॉडल बनाने से बच्चों में छिपी प्रतिभा में निखार आता है। बच्चों ने विज्ञान के आकर्षक मॉडल सजाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कई मॉडलों से बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। निर्णायक मंडल ने सबसे अच्छा मॉडल बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सतीश जैन माटा, संयोजक गौरव जैन, मेला मंत्री दीपक जैन व कोषाध्यक्ष राहुल जैन सहित क्लब के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button