गाजियाबाद
उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत एकेजीईसी ने गालंद में कि लैंगिक समानता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत नेहरू जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज, गालंद में जेंडर अवेयरनेस सेशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. शिवानी सिंघल (एप्लाइड साइंस विभाग) ने छात्रों को लैंगिक समानता और समावेशिता के महत्व पर संबोधित किया। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. अवधेश कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीराम समुद्र मौर्य, उप-प्राचार्य श्री के.पी. सिंह सोम तथा शिक्षक राहुल सोनी, सुशीला पुंडीर, डॉली शर्मा सहित कॉलेज के छात्र-छात्राएं और ए.के.जी.ई.सी. के संकाय सदस्य उपस्थित रहे। यह पहल छात्रों और ग्रामीण समुदाय में लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



